फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आंखों की रोशनी के लिए पत्तागोभी फायदेमंद, सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान भी

Thu, 26 Jan 2023 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Cabbage Benefits And Side Effects Patta Gobhi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : istock

Cabbage Benefits And Side Effects:  हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ, नियमित सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। सब्जियों में कई तरह के पोषण तत्व और यौगिक पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं। शरीर और मस्तिष्क को पोषण की जरूरत होती है, जिसे सब्जियां पूरी कर सकती हैं। सब्जियों में औषधीय गुणों होते हैं, जो इम्यूनिटी पावर को मजबूत करते हैं। शरीर की भिन्न भिन्न व्याधियों के लिए उपयोगी ये प्राकृतिक भोज्य पदार्थ अमृततुल्य हैं। इनमें से एक औषधीय गुणों से युक्त सब्जी पत्ता गोभी है। पत्ता गोभी के सेवन के कई फायदे होते हैं। पत्ता गोभी आंखों की रोशनी के लिए, अल्सर और कैंसर में असरदार माना जाता है। लेकिन पत्ता गोभी का सही तरीके से सेवन न करने से यह नुकसानदायक हो जाता है। गले में एलर्जी, ग्लूकोज लेवल कम होने जैसे तमाम नुकसान भी हो सकते हैं। पत्ता गोभी के सेवन से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में जान लें।

Cabbage Benefits And Side Effects Patta Gobhi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
पत्ता गोभी में पोषक तत्व - फोटो : istock

पत्ता गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पत्ता गोभी या बंद गोभी में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार जैसे- गैस्ट्रिटिस, पेप्टिक व डुओडेनल अल्सर, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम में फायदेमंद है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होता है। पत्ता गोभी में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम पाई जाती है।

Cabbage Benefits And Side Effects Patta Gobhi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
पत्ता गोभी के फायदे - फोटो : iStock

पत्ता गोभी खाने के फायदे

पाचन और कब्ज


पत्ता गोभी पेट की समस्या में फायदेमंद है। पाचन और कब्ज से राहत दिलाता है। लाल पत्ता गोभी में एंथोसायनिन पॉलीफेनोल पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम करता है। पत्ता गोभी में फाइबर होता है, जो पाचन में सहायक है। इसके सेवन से मन मुलायम होने से कब्ज में मदद मिलती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी पत्ता गोभी लाभकारी है। पत्ता गोभी में विटामिन सी भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पत्ता गोभी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी बुखार और संक्रमण से बचाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cabbage Benefits And Side Effects Patta Gobhi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
पत्ता गोभी के फायदे - फोटो : Pixabay

कैंसर में फायदेमंद

एक रिसर्च के मुताबिक, पत्ता गोभी में ब्रैसिनिन तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के खिलाफ कीमो प्रिवेंटिव गतिविधि दर्शाते हैं। कैंसर ट्यूमर से बचाव के लिए पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं। एक अन्य शोध के मुताबिक, पत्ता गोभी में एंटी कैंसर प्रभाव हो सकता है। हालांकि कैंसर के इलाज में महज पत्ता गोभी कारगर नहीं है लेकिन रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

आंखों की रोशनी

एक रिसर्च जर्नल के मुताबिक, पत्ता गोभी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाया जाता है। ये दोनों तत्व आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए भी पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Cabbage Benefits And Side Effects Patta Gobhi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
पत्ता गोभी के नुकसान - फोटो : Pixabay

पत्ता गोभी के नुकसान

  • पत्ता गोभी में रैफिनोस पाया जाता है, जिसमें चीनी की मात्रा पाई जाती है। चीनी जटिल कार्बोहाइड्रेट का एक प्रकार है। यह आंखों से गुजरता हुआ पेट में समस्या कर सकता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए पत्ता गोभी लाभकारी भी हो सकता है और नुकसानदायक भी। पत्ता गोभी का सेवन सामान्य रक्त शुगर होने पर ग्लूकोज लेवल को कम कर सकता है।
  • ज्यादा पत्ता गोभी का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए समस्या कर सकता है। इसलिए उन्हें पत्ता गोभी के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • बहुत ही कम मामलों में लेकिन पत्ता गोभी के अधिक सेवन से गले में एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed