फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सिर्फ पोषक तत्वों का सेवन ही नहीं इसके अवशोषण को बढ़ावा देना भी जरूरी, ये उपाय करेंगे मदद

Mon, 18 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Tips To Promote Better Nutrient Absorption, help your body better absorb nutrients from diet
पोषक तत्वों का अवशोषण कैसे बढ़ाएं - फोटो : istock

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्व आसानी से भोजन के माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं, यही कारण है कि विशेषज्ञ भी सप्लीमेंट्स की जगह प्राकृतिक रूप से इसे प्राप्त करने की सलाह देते हैं। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ पोषक तत्वों का सेवन ही नहीं इसके सही अवशोषण को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करते रहना भी जरूरी है। इसके लिए आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।



पोषक तत्वों का अवशोषण उस प्रक्रिया को संदर्भित करता है जिसके द्वारा हमारा शरीर, भोजन से पोषक तत्वों को निकालता है और उनका उपयोग करता है। यह मुख्यरूप से ये छोटी आंत में होने वाली प्रक्रिया है, जहां कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों का ब्रेक डाउन होता है और रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाते हैं।

आइए जानते हैं कि पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए।

Tips To Promote Better Nutrient Absorption, help your body better absorb nutrients from diet
चबाकर खाएं भोजन - फोटो : iStock

भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं

भोजन को अच्छी तरह से चबाने से वह छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है, जिससे आपके शरीर के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है। भोजन को ठीक से चबाने से इसे छोटे कणों में तोड़ने में मदद मिलती है, जिससे पाचन तंत्र में एंजाइम पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से पचाने में सक्षम होते हैं। यह बेहतर पाचन और अवशोषण को बढ़ावा देता है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए भी भोजन को ठीक से चबाना बहुत जरूरी है।

Tips To Promote Better Nutrient Absorption, help your body better absorb nutrients from diet
फाइबर के सेवन के लाभ - फोटो : iStock

पर्याप्त मात्रा में लें फाइबर

डाइट्री फाइबर नियमित मल त्याग को बढ़ावा देकर पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण होता है। अध्ययनों में पाया गया है कि आहार में फाइबर की मात्रा को बढ़ाकर न सिर्फ आप पाचन को ठीक रख सकते हैं साथ ही ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा समस्या के जोखिमों को कम करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips To Promote Better Nutrient Absorption, help your body better absorb nutrients from diet
शरीर को रखें हाइड्रेटेड - फोटो : istock

पानी पीते रहना जरूरी 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से यह सुनिश्चित होता है कि आपका शरीर पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित कर सके। पानी पूरे शरीर में पोषक तत्वों के परिवहन में सहायता करता है और पाचन में मदद करता है। शरीर को हाइड्रेट रखकर आप शारीरिक शक्ति को बढ़ा सकते हैं साथ ही शरीर में रसायनों को संतुलन को ठीक रख सकते हैं। डिहाइड्रेशन के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
Tips To Promote Better Nutrient Absorption, help your body better absorb nutrients from diet
पौष्टिक आहार का सेवन - फोटो : iStock

संतुलित आहार का सेवन करें

विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और स्वस्थ वसा खाने से आपके शरीर को पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला मिलती है। यह पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा देता है। आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखकर आप शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रख सकते हैं। शरीर के अंगों के ठीक तरीके से काम करते रहने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed