फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली में भांग के सेवन को लेकर बरतें सावधानी, इन उपायों से आसानी से उतार सकते हैं हैंगओवर

Fri, 18 Mar 2022 12:22 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
tips to get rid of bhang hangover, all you need to know
होली में हो सकता है भांग का नशा - फोटो : iStock

Medically Reviwed By-


डॉ नवीन पाण्डेय
(जनरल फिजीशियन)
वाराणसी


होली रंगों और उत्सव का त्योहार है। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ इस त्योहार पर बनने वाले तरह-तरह के पकवान इसे बेहद खास बनाते हैं। होली के दिन ठंडाई पीने की भी पुरानी परंपरा रही है, हालांकि देश के कुछ हिस्सों में लोग ठंडाई में भांग मिलाकर भी इसका सेवन करते हैं। हालांकि सेहत के लिहाज से भांग आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। भांग के नशा के कारण मतली, सिरदर्द, उल्टी और निर्जलीकरण की समस्या हो सकती है। वहीं अधिक मात्रा में भांग का सेवन करना आपके लिए कई तरह की और भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

वैसे तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ भांग का सेवन न करने की सलाह देते हैं, पर अगर आपके क्षेत्र में इसकी परंपरा है तो इसका बहुत ही थोड़ी मात्रा में, सावधानी के साथ सेवन किया जाना चाहिए। भांग का हैंगओवर आपको भ्रमित कर सकता है। कुछ स्थितियों में इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि अगर होली में किसी को भांग का नशा हो जाए तो किन उपायों को प्रयोग में लाकर इससे राहत पाया जा सकता है?

tips to get rid of bhang hangover, all you need to know
होली में भांग की ठंडाई पीने का प्रचलन - फोटो : iStock

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?
अमर उजाला से बातचीत में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ नवीन पाण्डेय कहते हैं, शरीर के लिए किसी भी रूप में नशा करना नुकसानदायक माना जाता है। होली में कई स्थानों पर भांग की ठंडाई पीने का प्रचलन है, पर अधिक मात्रा में इसके सेवन से बचा जाना चाहिए। उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए थोड़ी भी मात्रा में भांग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। त्योहार का आनंद लें पर इस दौरान सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल न करें।

tips to get rid of bhang hangover, all you need to know
भांग का हैंगओवर कैसे ठीक करें? - फोटो : Pixabay

भांग का नशा हो जाए तो क्या करें?

यदि आपके आसपास होली के दिन किसी को भांग का हैंगओवर हो जाए तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। प्रारंभिक तौर पर कुछ उपायों से लाभ जरूर मिल सकता है, लेकिन व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है।

  • भांग का सेवन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका पेट खाली न हो।
  • तला-भुना और भारी खाना कम खाएं। इस तरह के खाद्य पदार्थ भांग के कारण हैंगओवर को बढ़ा सकते हैं।
  • हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें ताकि आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं।
  • विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाएं और नींबू पानी पिएं। यह मतली से छुटकारा पाने में मदद करेगा।
  • ताजा छाछ का सेवन कर सकते हैं, इससे मतली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • भांग के कारण होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए दर्द निवारक दवाएं न लें। यह हानिकारक हो सकता है।
  • भांग के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ताजा सलाद, फल और ताजा जूस का सेवन करें। ताजे खाद्य पदार्थों से प्राप्त फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • गुनगुने पानी से नहाने से तंत्रिकाओं को आराम मिलता है और सिरदर्द को कम किया जा सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed