फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: मेटाबॉलिज्म को रखना है बेहतर तो जीवनशैली में कर लें ये जरूरी बदलाव, कई तरह की परेशानियां होंगी दूर

Tue, 22 Feb 2022 11:43 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Feb 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
tips to boost your metabolism naturally, know what habits to follow
मेटाबॉलिज्म को बनाए रखें स्वस्थ - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए मेटाबॉलिज्म की दर का बेहतर होना आवश्यक माना जाता है। मेटाबॉलिज्म, शरीर की कोशिकाओं में होने वाली रासायनिक प्रक्रिया है जो भोजन को ऊर्जा में बदलती है। हमारे शरीर को सभी काम करने के लिए इस ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यहां तक कि जब आप आराम कर रहे होते हैं, तब भी शरीर के भीतर यह प्रक्रिया चलती रहती है। शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए मेटाबॉलिज्म दर बेहतर रहना आवश्यक है, इसमें होने वाली कोई भी समस्या शरीर के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ावा दे सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र, लिंग, मांसपेशियों में वसा के अनुपात, शारीरिक गतिविधि और हार्मोन जैसे कई कारक मेटाबॉलिज्म की दर को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा हमारी जीवनशैली का भी इसमें बड़ा योगदान रहता है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे लोगों की संख्या में वृद्धि देखी गई है जो मेटाबॉलिज्म की समस्या से परेशान हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किस तरह से मेटाबॉलिज्म की दर को बेहतर रखकर शरीर को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है?

tips to boost your metabolism naturally, know what habits to follow
सेहत के लिए पर्याप्त नींद जरूरी - फोटो : iStock

पर्याप्त नींद जरूरी
मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि नींद संबंधी विकार और या नींद में कमी आपके मेटाबॉलिक रेट को कम कर देते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद की जरूरत होती है। वयस्कों को हर रात सात से नौ घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद न पूरी कर पाने वाले लोगों में इससे संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोज रात में 8 घंटे की नींद जरूर सुनिश्चित करनी चाहिए। 

tips to boost your metabolism naturally, know what habits to follow
फाइबर युक्त भोजन के लाभ - फोटो : istock

आहार में फाइबर की बढ़ाएं मात्रा
मेटाबॉलिज्म को ठीक बनाए रखने के लिए आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मेटाबॉलिज्म की दर को बेहतर बनाए रखने के लिए  साग, बीन्स और फलियों का सेवन अधिक करना चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि हाई फाइबर वाले आहार इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। इन पोषक तत्व का सेवन करने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है, साथ ही यह आंत को भी साफ करते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to boost your metabolism naturally, know what habits to follow
नियमित रूप से व्यायाम करने के लाभ - फोटो : istock

भोजन के साथ व्यायाम भी जरूरी
मेटाबॉलिज्म की दर को बेहतर रखने के लिए शारीरिक सक्रियता को आवश्यक माना जाता है। जीवनशैली में व्यायाम को शामिल करने से मेटाबॉलिज्म की दर को सुधारने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म की दर कम होने से मांसपेशियों में कमी आने लगती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम सुनिश्चित करें। यह न सिर्फ आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में सहायक है साथ ही शरीर की सेहत को बेहतर बनाए रखने में भी इसके कई तरह से लाभ हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed