फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आंखों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है मानसून, इस तरह की गलतियों से बचें, विशेषज्ञ से जानिए जरूरी टिप्स

Sun, 26 Jun 2022 05:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Jun 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
tips for eye care during monsoon, how rainy season affects eyes health
मानसून में आंखों की देखभाल - फोटो : iStock

प्राय: अप्रैल-जून के बीच देश में होने वाली तेज गर्मी के बाद आने वाला मानसून काफी राहत वाला होता है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आती है, जो आपको प्राकृतिक तौर पर बेहतर महसूस कराती है। पर सेहत के लिहाज से मानसून के सीजन को उतना ही चुनौतीपूर्ण भी माना जाता है। बारिश में वातावरण की आर्द्रता और गंदगी बढ़ने के साथ कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है।



यह मौसम त्वचा, किडनी, पेट और आंखों के लिए कई तरह से मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस लेख में हम मानसून में आंखों में होने वाली समस्याओं और इससे बचाव के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मानसून अपने साथ कई तरह के संक्रमण भी लेकर आता है जिससे सभी लोगों को निरंतर बचाव करते रहने की आवश्यकता होती है। आंखों में होने वाली संक्रमण की स्थिति गंभीर भी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसून में अपनी आंखों की सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। आंख का संक्रमण तब होता है जब कोई भी वायरस, आईबॉल कॉर्निया या बाहरी और आंतरिक पलकों की झिल्ली कंजंक्टिवा पर अटैक कर देता है। इससे बचाव की विशेष आवश्यकता होती है। आइए नेत्र रोग विशेषज्ञ से इस समस्या की गंभीरता और इससे बचाव के उपायों के बारे में समझते हैं।

tips for eye care during monsoon, how rainy season affects eyes health
आंखों को लेकर बरतें विशेष सावधानियां - फोटो : iStock

क्या है विशेषज्ञ की सलाह?

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग वाही बताते हैं, मानसून के दौरान वातावरण में नमी के कारण कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान हाइजीन को लेकर बरती गई किसी भी तरह की लापरवाही आंखों से संबंधित समस्याओं जैसे कंजंक्टिवाइटिस, आंखों में जलन-लालिमा, खुजली और कुछ स्थितियों में दीर्घकालिक समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आंखों के निरंतर देखभाल की आवश्यक होती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?

tips for eye care during monsoon, how rainy season affects eyes health
मानसून में बढ़ जाती हैं आंखों की दिक्कतें - फोटो : iStock

अपने व्यक्तिगत चीजों को शेयर न करें

आंखों को संक्रमण से बचाने के लिए अपनी व्यक्तिगत चीजों जैसे तौलिया, तकिए आदि को किसी से शेयर न करें। ये चीजें सीधे आंखों के संपर्क में आती हैं जिसके कारण संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आंखों को अनावश्यक रूप से छुने या रगड़ने से बचें। यदि आंखों में खुजली है या पानी आ रहा है तो किसी साफ रूमाल या टिशू से इसे पोछें। इसके बाद हाथों को साफ कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for eye care during monsoon, how rainy season affects eyes health
आंखों की सेहत को लेकर न बरतें लापरवाही - फोटो : Pixabay

कॉस्मेटिक के प्रयोग से बचें

संक्रमण, जलन या आंखों में खुजली के दौरान आंखों पर मेकअप या कॉस्मेटिक का प्रयोग करने से बचें। इससे जलन या लालिमा और भी बढ़ सकती है। आंखें, कुछ चीजों के लिए अतिसंवेदनशील भी होती है ऐसे में कॉस्मेटिक्स में मौजूद रसायनिक तत्व और किरकिरे अवयव आपकी दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं। मानसून के दौरान समय-समय पर आंखों को साफ ठंडे पानी से धोते रहें।

विज्ञापन
tips for eye care during monsoon, how rainy season affects eyes health
कांटेक्ट लेंस को लेकर सावधानियां - फोटो : istock

मानसून में आंखों को सेहतमंद रखने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

मानसून के समय में यदि आप किसी भी तरह से आंखों में असहजता महसूस करते हैं तो इसको लेकर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस मौसम में वायरल नेत्र संक्रमण बहुत आम है। इससे लोग अक्सर घबरा जाते हैं और खुद से ही दवाइयां लेने लगते हैं, पर ऐसा करना आपकी दिक्कतों को बढ़ा सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा या आईड्रॉप को प्रयोग में न लाएं।

जब आपकी आंखें लाल हों या पानी निकल रहा हो तो कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें। इससे भी संक्रमण और जलन बढ़ने का खतरा हो सकता है। बारिश का पानी यदि आंखों में चला जाए तो तुरंत साफ पानी से आंखों को धो लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed