फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी के मौसम में जिम करते वक्त रहें सावधान, वरना पड़ सकते हैं बीमार

Tue, 23 Apr 2019 08:52 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 23 Apr 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
tips for exercising in summer to stay fit

आजकल हर कोई फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करता है। लेकिन गर्मी के दिन आते ही लोगों की तरह-तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप प्रतिदिन एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं तो गर्मी के मौसम में आपको सावधान रहने की जरूरत है। एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस दौरान कुछ सावधानी नहीं बरतते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करने के दौरान किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। 

tips for exercising in summer to stay fit

सुबह जल्दी उठकर करें एक्सरसाइज
गर्मी के मौसम में सुबह ही तापमान काफी गर्म हो जाता है। इसलिए इन दिनों सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करेें। ऐसा करना आपको लिए फायदेमंद होगा। अगर आप जल्दी उठकर एक्सरसाइज करते हैं तो आप दिन के जरूरी कामों को भी अच्छी तरह से निपटा सकते हैं। 

tips for exercising in summer to stay fit

ज्यादा पानी पिएं
व्यायाम करने के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। क्योंकि गर्मी में एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है। इसलिए सुबह के वक्त उठते ही सबसे पहले दो ग्लास गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद एक्सरसाइज करने के लिए तैयार हों। एक्सरसाइज करने के दौरान जब भी आपको प्यास लगे पानी जरुर पिएं। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for exercising in summer to stay fit

एनर्जी ड्रिंक्स न पिएं
अधिकांश लोग एक्सरसाइज करने के दौरान एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक्सरसाइज के दौरान आपको एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन एनर्जी ड्रिंक्स में काफी मात्रा में ग्लूकोज होता है, जो शरीर में जाकर तरुंत एनर्जी में बदल जाता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने या बॉडी को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो आपके शरीर में जमा फैट की जगह शरीर एनर्जी ड्रिंक्स से मिली ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगता है और आपको एक्सरसाइज का पूरा फायदा नहीं मिलता है।

विज्ञापन
tips for exercising in summer to stay fit

तुरंत न नहाएं
गर्मी में कई लोग एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद नहा लेते हैं। एक्सरसाइज के दौरान पसीना आना लाजिमी है लेकिन ज्यादा मेहनत करने के बाद आपको थोड़ा आराम करने की भी जरुरत होती है। ताकि शरीर का तापमान कम हो जाए। एक्सरसाइज करने के एक घंटे बाद लोगों को नहाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed