फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमजोर फेफड़े बना सकते हैं आपको कोरोना जैसी घातक बीमारियों का शिकार, ऐसे रखें मजबूत

Mon, 11 Jan 2021 06:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
This is the diet to keep lungs healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर का हर एक भाग, हर एक चीज जरूरी है। अगर किसी भी हिस्से में कोई तकलीफ होती है तो वो किसी गंभीर बीमारी को न्यौता देने के लिए काफी हो सकता है। इसलिए हमें अपने शरीर का पूरा ध्यान रखना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर हमारे फेफड़े कमजोर हैं, तो हमें सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारियां हमें अपना शिकार बना सकती है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ चीजों का सेवन करके अपने फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

This is the diet to keep lungs healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमें अगर अपने कमजोर फेफड़ों को मजबूत बनाना है तो हमें अपने खानपान में कुछ चीजें जोड़ने की जरूरत है, ताकि हमें इनका फायदा मिल सके। इसके लिए आपको सबसे पहले अदरक का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करके आपके फेफड़ों को लाभ मिल सकता है। अदरक हमारे फेफड़ों को साफ करने के साथ ही प्रदूषण मुक्त करने का भी काम करता है। आप अदरक की चाय, अदरक को गर्म करके शहद के साथ आदि तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हो, ताकि आप बीमारियों से कोसों दूर रह सके।

This is the diet to keep lungs healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमारे फेफड़ों को मजबूत करने में जो दूसरी चीज मदद कर सकती है, वो है हल्दी। हल्दी हर घर में आसानी से मिल जाती है। हल्दी का सेवन करने से ये हमारी छाती की जकड़न, अस्थमा से जुड़ी समस्याओं में राहत देने समेत हमारे फेफड़ों को मजबूत करने का काम भी करती है। हम हल्दी का सेवन सब्जियों में डालकर तो करते ही हैं, लेकिन अगर आपको इसका फायदा चाहिए तो आप रोजाना नियमित रूप से हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This is the diet to keep lungs healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन तो करते ही हैं, लेकिन अगर फेफड़ों को मजबूत करने की बात आती है तो अखरोट इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड सांस लेने की दिक्कत और अस्थ्मा जैसी बीमारियों में काफी लाभ पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इसलिए आप हर दिन नियमित रूप से एक मुट्टी अखरोट का सेवन कर सकते हैं, ताकि आपके फेफड़े मजबूत होने में मदद मिल सके।

विज्ञापन
This is the diet to keep lungs healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमें काफी पानी भी पीना चाहिए, क्योंकि ये हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई यानी साफ करने में मदद करता है। शुष्क फेफड़ों में जलन और सूजन को कम करने के लिए जितना हो सके, उतना पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से लाभ मिलता है और स्वस्थ फेफड़ों के लिए अपने आप को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। कई शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर आपको अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना है तो आपको रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन-सी व ई होता है और सेब एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed