फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में हो रही है प्रोटीन की कमी, तो करें इन सब्जियों का सेवन, मिल सकते हैं कई फायदे

Mon, 11 Jan 2021 06:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Jan 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
You can get protein from these vegetarian vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर को कई पोषक तत्व और विटामिन की काफी जरूरत होती है। इसी तरह हमें प्रोटीन की भी काफी आवश्यकता होती है। जो लोग मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं, उन्हें तो प्रोटीन इस खाने से मिल जाता है। लेकिन शाकाहारी भोजन खाने वालों के लिए ये थोड़ा कठिन रहता है। ऐसे में कई लोग ये तक कहते हैं कि मांसाहारी खाना खाना चाहिए, ताकि आपको प्रोटीन मिल सके। लेकिन अगर आप मांसाहारी खाना नहीं खाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी शाकाहारी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपको प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

You can get protein from these vegetarian vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको शाकाहारी खाने से प्रोटीन चाहिए, तो आप फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरीन, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन और पोटेशियम तो पाए ही जाते हैं, साथ ही फूलगोभी में प्रोटीन भी पाया जाता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। फूलगोभी ज्यादातर लोगों को पसंद भी होती है और ये बनाने में भी काफी आासन होती है। आप फूलगोभी की सब्जी, पराठे या फिर पकोड़ी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

You can get protein from these vegetarian vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियां आते ही मटर आसानी से मिलने लग जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्रोटीन का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है। अगर आपको प्रोटीन की मात्रा चाहिए तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। आलू मटर, पनीर मटर की सब्जी बनाकर या फिर कई अन्य सब्जियों में मटर डालकर इनका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में आप मक्के का सेवन भी कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको प्रोटीन मिल सकता है, साथ ही इसमें फाइबर की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can get protein from these vegetarian vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपने डॉक्टर से लेकर अपने घर में बड़े-बुजुर्गों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। हरी सब्जी खाने से शरीर में खून भी बनता है, और इसका सेवन करने से ये हमें कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है। इसके अलावा अगर आप पालक का सेवन करते हैं, तो आपको आयरन, विटामिन-बी और फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन की भी काफी अच्छी मात्रा प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
You can get protein from these vegetarian vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपको प्रोटीन चाहिए, तो आप मीडियम साइज में कटे आलू को हल्की आंच में भून लें, क्योंकि इनमें भी पोटेशियम और विटामिन-सी के अलावा फाइबर भी पाया जाता है। यही नहीं, मशरूम में भी काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से आप बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी शरीर को आयरन के अलावा प्रोटीन भी प्राप्त होता है। इसलिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed