Medically reviewed by Dr. Dilip Singh Chawda
डॉ दिलीप सिंह चावड़ा, चेस्ट स्पेशलिस्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड एमवाय ग्रुप
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डी.टी.सी.डी, डी.एन.बी
अनुभव- 7 वर्ष
अस्पतालों में बेड-प्राणवायु की किल्लत के विषय में सुन-सुनकर कई सारे लोग घबरा चुके हैं। ऐसे में यदि किसी को भी कोरोना के थोड़े- बहुत लक्षण दिखाई देते हैं तो वो सीधा अस्पताल की ओर दौड़ लगाता है जबकि थोड़ी बहुत सावधानियों को ध्यान में रखना आराम से वो घर पर भी ठीक हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में पैनिक होने की बजाय हमें समझदारी से काम लेना होगा ताकि हॉस्पिटलों में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाए और समय पर उन्हें अच्छा इलाज मिले। अगली स्लाइड्स से चिकित्सक से जानिए घर पर रहकर किस तरह से कोरोना से ठीक हुआ जा सकता है।
2 of 7
जांच के परिणाम के आने का इंतजार न करें
- फोटो : Social media
होम आइसोलेशन की अवधि
जब तक दो रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए तब तक खुद को आइसोलेट ही रखना है। हल्के-फुल्के लक्षण दिखने पर भी पहले आइसलोट हो जाएं, जांच के परिणाम के आने का इंतजार न करें। रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी यदि आपको गले में खराश, सांस फुलना जैसी समस्या है तो 2-4 दिन के लिए आइसोलेट ही रहें।
3 of 7
ग्लव्स उतारने के बाद भी एहतियात के तौर पर 30-40 सेकंड तक हाथों को धोएं
- फोटो : Pixabay
ग्लव्स उतारने के बाद इतनी देर हाथ धोएं
यदि आपके यहां कोई संक्रमित है और आप उन्हें आइसोलेट कर चुके हैं तो एक ही व्यक्ति उन्हें सामान देने का काम करेंं। इस दौरान ग्लव्स पहनें और ग्लव्स उतारने के बाद भी एहतियात के तौर पर 30-40 सेकंड तक हाथों को धोएं। ऐसा व्यक्ति खाना बनाने या खाने से पहले भी अच्छे से हाथ धो लें।
4 of 7
दूसरे मास्क का उपयोग करना शुरू करें
- फोटो : pixabay
ट्रिपल लेयर मास्क का उपयोग
जो व्यक्ति संक्रमित को खाना आदि दे रहा है, वो ट्रिपल लेयर मास्क लगाकर ही जाएं। मामूली स्कार्फ वगैरह बांधने से आपका काम नहीं बनेगा इसलिए लापरवाही न करें। मास्क यदि गीला हो जाए, कहीं रखने पर गिर जाए तो फिर से उसका उपयोग न करें। ऐसे में दूसरे मास्क का उपयोग करना शुरू करें।
5 of 7
संक्रमित द्वारा उपयोग में आए किसी भी सामान का उपयोग न करें
- फोटो : Amar Ujala
वस्तुओं को बांटे नहीं
यदि आपके घर में दो लोग एक ही चार्जर से फोन चार्ज करते हैं तो ऐसे समय में यह भूल न करें कि कोरोना संक्रमित द्वारा उपयोग में लिए गए चार्जर का उपयोग आप कर लें। ऐसे में आप खुद के लिए एक दूसरा चार्जर जरूर खरीदें। इसी तरह संक्रमित के द्वारा उपयोग में आए किसी भी सामान का उपयोग न करें।