फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच चीजें सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं इम्यूनिटी भी करती हैं मजबूत, और भी हैं इनके फायदे

Mon, 18 Jan 2021 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Jan 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
These things can increase your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी का मौसम आते ही हमें अपने खानपान पर काफी ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना सबसे जरूरी होता है। वहीं, कोरोना काल होने की वजह से ये काफी जरूरी भी हो गया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपको इसके लिए कुछ खास करने की जरूरत है। ऐसे में आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए अपने भोजन में कुछ चीजों को जोड़ सकते हैं और इनका अच्छी मात्रा में सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आपकी इन चीजों में मदद कर सकती हैं।

These things can increase your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उसे मजबूत करने के लिए हल्दी का सेवन करना चाहिए। हल्दी इसमें हमारी काफी मदद कर सकती है। हल्दी आसानी से हमें अपने किचन में मिल जाती है, जिसका इस्तेमाल हम अपने खाने में मसाले के तौर पर करते हैं। लेकिन अगर इसके अलावा भी हल्दी का सेवन किया जाए, तो ये हमें कई रोगों से भी बचाने में मदद कर सकती है। हमें रोज रात को हल्दी वाला दूध पीना चाहिए, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को फायदा मिल सके। साथ ही हल्दी वाली चाय भी पी जा सकती है।

These things can increase your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम अपने खाने में दालचीनी का उपयोग मसाले के तौर पर करते हैं, लेकिन ये महज एक मसाला नहीं बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में अहम रोल निभा सकती है। हमें अपने खाने में और चाय में डालकर इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों में चाय का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। चाय थकान दूर करने, गले के दर्द-खराश, सर्दी-जुकाम में आराम देने के साथ ही हमारे शरीर को गर्माहाट देने का काम भी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things can increase your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम एंटीऑक्सीडेंट युक्त सब्जियों और फलों का सेवन भी कर सकते हैं ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सके। इसके लिए चेरी, लीची, संतरा, अमरूद, किवी और नीबू जैसे फलों का सेवन किया जा सकता है। अगर आप इन फलों का सेवन नहीं करना चाहते, तो उनका जूस निकालकर भी पिया जा सकता है। इससे भी हमारे शरीर को फायदे मिल सकते हैं। वहीं, विटामिन-सी भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद और बेहद जरूरी होता है। ये शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
These things can increase your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में दही भी हमारी काफी मदद कर सकती है। हमें अपने भोजन में दही को शामिल करना चाहिए और इसका सेवन रोजाना करना चाहिए, जिससे ये हमें कई बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद कर सके। अगर आप सिर्फ दही नहीं खाना चाहते या आपको खाली दही खाना पसंद नहीं है, तो आप इसमें फल मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से भी ये आपको स्वाद और फायदा दोनों दे सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed