सर्दी के मौसम में हमें कई तरह की बीमारियों का डर तो होता ही है, लेकिन इसके अलावा हमारी त्वचा को भी इस मौसम में काफी नुकसान पहुंचता है। इस दौरान हमारी त्वचा रूखी-सूखी होने के साथ ही बेजान भी हो जाती है। सर्दियों में चलने वाली सर्द हवाएं हमारी त्वचा की सारी नमी छीन लेती है। ऐसे में हमें अपना त्वचा का इस मौसम में खास ख्याल रखना पड़ता है, और हम कई महंगी क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके घर में इस्तेमाल से ही आपकी रूखी-सूखी त्वचा में फिर से निखार लौट सकता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
रूखे-सूखे चेहरे ने कर दिया है परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे लौटा सकते हैं निखार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा को निखार देना चाहते हैं तो नारियल का तेल इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इस तेल को रूखी त्वचा को निखार दिलाने के लिए जाना जाता है, क्योंकि ये आपकी त्वचा में नमी बनाए रखता है। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले नारियल तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसके बाद इससे अपनी त्वचा पर 10 से 15 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद आपको नहाना है। फिर देखिए कैसे इस तेल में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और फैटी एसिड अपना कमाल दिखाते हैं।
बेसन और दही का उबटन भी आपके चेहरे का निखार लौटाने में आपकी मदद कर सकता है। सर्दियों में इसके कई जादुई फायदे हैं, जो हमारी त्वचा को काफी फायदा देते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कप दही और दो कप बेसन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो फिर हल्के हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं या फिर इससे मसाज भी कर सकते हैं। पांच से दस मिनट तक चेहरे पर रहने के बाद आप इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका चेहरा रूखा नहीं लगेगा।
दूध और बादाम सिर्फ खाने के काम ही नहीं आते, बल्कि ये हमारे चेहरे को निखार देने के लिए भी जाने जाते हैं। एक कटोरी दूध में एक बड़ा चम्मच बादाम का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। आप बादाम को मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। दूध और बादाम को मिलाकर जो पेस्ट तैयार हुआ, उसे रात को सोने से पहले दस मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर इस धो लें। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा रूखा नहीं लगेगा।
एलोवेरा किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। आज के दौर में एलोवेरा का इस्तेमाल काफी किया जा रहा है और ये आपके चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको एलोवेरा जैल निकालकर इसे अपने फेस पर कुछ देर तक लगाना है या फिर आप हल्के हाथों से फेस पर इससे मसाज भी कर सकते हैं। इसके बाद जब इसे लगे हुए आधा घंटा हो जाए तो फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आपके फेस पर ग्लो नजर आएगा, और चेहरा काफी कोमल बनेगा।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।