आजकल के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद आम हो गई है। बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से कभी भी बीपी बढ़ जाता है। बढ़ते बीपी को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन दवाइयों का सेवन करने से हमारे शरीर को कई अन्य नुकसान भी पहुंचते हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए हमें घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। घरेलू नुस्खे न केवल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करेंगे बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर में रामबाण की तरह हैं ये 4 घरेलू उपाय, चंद मिनटों में बीपी हो जाएगा कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अतिरिक्त लहसुन का सेवन करने से , इम्युनिटी बढ़ती है, बालों की देखभाल व स्किन को भी फायदा मिलता है। लेकिन लहसुन को पका कर नहीं खाना चाहिए क्योंकि पकाने से लहसुन के कुछ पोषक तत्व खत्म हो जाते है,इसलिए लहसुन को बिना पकाए ही पानी के साथ खाना चाहिए।
अगर आपका बीपी अचानक बढ़ जाए तो उस समय आप आधा गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर पीएंगे तो इससे आपके बढ़ते बीपी में राहत मिलेगी । इसके अलावा अगर आप काली मिर्च का नियमित रूप से सेवन करेंगे तो आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। काली मिर्च से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है। यही नहीं अगर आपके शरीर में कहीं सूजन आ जाए तो आप काली मिर्च को पीसकर लगाने से सूजन में आराम मिलता है। दांत दर्द में भी काली मिर्च काफी फायदेमंद होती है।
प्याज के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे , लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे रक्त वाहिकाएं पतली हो जाती है। यही कारण है कि प्याज का सेवन कर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
आंवले का सेवन करने से न केवल हाई ब्लड प्रेशर में राहत मिलती है बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर करता है। आप सिर्फ आंवला या फिर आंवला का पाउडर पानी में डालकर पीने से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अतिरिक्त आवंले को शहद में मिलाकर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। आप आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर कई रोगों से बचे रह सकते हैं।