फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना से जाह्नवी कपूर तक की फिटनेस का राज है ये एक्सरसाइज, निकली तोंद हफ्तेभर में पाती हैं छुटकारा

Sun, 23 Jun 2019 09:55 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 23 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
These Exercises Helps to Reduce Belly Fat
kareena kapoor - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर आजकल बहुत सारी बॉलीवुड हीरोइनों की एक्सरसाइज वाली तस्वीरें और वीडियो आती रहती हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में एक बात जो सामान्य है वो है पिलाटे एक्सरसाइज। पिलाटे एक्सरसाइज को जर्मन के फिटनेस एक्सपर्ट जोसेफ पिलाटे ने बनाया था। इस एक्सरसाइज की खासियत है कि ये शरीर के वजन को कम नहीं करती बल्कि शरीर के पोश्चर को सही करती है। जिसकी वजह से आप पतले और लंबे नजर आते हैं।

These Exercises Helps to Reduce Belly Fat
pilate exercise - फोटो : pixabay

पिलाटे एक्सरसाइज की मदद से पेट की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है। ये शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और सांसों की समस्या को भी दूर करती है। इसकी मदद से कमर के नीचे के हिस्से का वजन कम करने में मदद मिलती है। जिससे महिलाओं के लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है। अगर आप भी अपनी बढ़ी हुई तोंद से परेशान हैं तो पिलाटे एक्सरसाइज को एक बार जरुर अपनी दिनचर्या में शामिल करें। जल्दी ही इसका असर आपको दिखने लगेगा।आइए जानते है पिलाटे एक्सरसाइज को करने का तरीका।

These Exercises Helps to Reduce Belly Fat
pilate exercise - फोटो : facebook

स्टैंडिग रोल डाउन          
पिलाटे एक्सरसाइज को करने की बहुत सारी तकनीकें हैं। ऐसी ही एक तकनीक है स्टैंडिग रोल डाउन। इसको करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ लें जाएं। सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की तरफ इतना झुकाएं कि आपकी पीठ जमीन के बराबर आ जाए। अब हाथों और शरीर को सीधा करते हुए कुर्सी पर बैठने की मुद्रा बना लें। कुछ देर के बाद सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को सामान्य स्थिति में लाएं। इस एक्सरसाइज को तीन बार जरुर दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Exercises Helps to Reduce Belly Fat
thai stretch - फोटो : facebook

थाई स्ट्रैच
घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं। सिर और घुटनों को एक सीध में रखें। फिर अपने कंधों के सामने दोनों हाथों को सीधा करें। दोनों हाथों को नीचे ले जाएं और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर मोड़ें।

विज्ञापन
These Exercises Helps to Reduce Belly Fat
pilate exercise - फोटो : twitter

नीलिंग साइड किक
बांए पैर के घुटने को जमीन पर टिकाएं और बांए हाथ को जमीन पर रखें। दाएं हाथ की हथेली को सिर के पीछे ले जाएं। अब दांए पैर को किनारे कुल्हे की ऊंचाई तक पांच बार उठाए। यही प्रक्रिया दोनों पैरों के साथ अपनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed