फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी में छुपे हैं ये औषधीय गुण, जानें इसके फायदों के बारे में

Sun, 17 Jan 2021 09:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 17 Jan 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
These are the benefits of Tulsi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम अपने घरों में कई तरह के पौधे लगाते हैं, ताकि हमारे आसपास का वातावरण अच्छा और सांस लेने लायक बना रहे। वहीं, हम सभी के घर में बाकी पौधों के साथ तुलसी का पौधा भी आपको आसानी से मिल जाएगा। घरों में तुलसी लगाने के पीछे दो खास कारण होते हैं। पहला पौराणिक महत्व और दूसरा इसके सेवन के लिए। तुलसी का सेवन करने से ये हमारे शरीर को कई रोगों से कोसों दूर रखने में मदद करती है। तो चलिए आपको तुलसी के ऐसे स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों।

These are the benefits of Tulsi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तुलसी के पौधे के हर भाग को हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लोग घरों में तुलसी का पौधा लगाकर इसकी पूजा भी करते हैं। साथ ही तुलसी को एक औषधीय पौधा भी माना जाता है। जब भी हमारे गले में दर्द, खराश या फिर सर्दी-जुकाम व खांसी होती है, तो इसमें काली तुलसी हमारी काफी मदद कर सकती है। आपको करना ये है कि इस काली तुलसी के स्वरस को काली मिर्च के पाउडर में मिलाकर इसका सेवन करना है। इसके नियमित सेवन से आपको काफी फायदा मिल सकता है।

These are the benefits of Tulsi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपको अस्थमा, सांस लेने जैसी दिक्कतें या फिर बार-बार हिचकी आती है, तो आप तुलसी के रस में थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं ताकि आपको इन समस्याओं में आराम मिल सके। यही नहीं, अगर आपको खांसी रहती है या फिर गला बैठा हुआ महसूस होता है तो आप तुलसी की जड़ का सेवन चूसकर कर सकते हैं। इससे आपको लाभ हो सकता है। खांसी में आराम पाने के लिए आप तुलसी के कोमल पत्तों को चबा भी सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the benefits of Tulsi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चाय पीने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है, लेकिन अगर इस चाय में तुलसी के पत्तों को डाल दिया जाए तो आप ठिठुरती ठंड से बच सकते हैं, और आपको गर्माहाट मिल सकती है। श्वास रोगों में भी तुलसी के सेवन से काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्ते काले नमक के साथ सुपारी की तरह मुंह में रखकर इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, काली तुलसी के स्वरस को काली मिर्च के साथ लेने से गले को काफी आराम मिलता है, और अगर आपकी आवाज बैठी है तो उसे खुलने में काफी मदद मिलती है।

विज्ञापन
These are the benefits of Tulsi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

तुलसी के पत्तों के साथ चार भुनी हुई लौंग को चबाने से भी खांसी, सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। इसके अलावा सर्दियों में या फिर आपको काफी थकान महसूस हो रही है, तो आपको करना ये है कि कुछ तुलसी के पत्तों और काली मिर्च की चाय बनानी है, और इसका सेवन करना है। अगर आपके फेफड़ों में दिक्कत है और आपको काफी खांसी हो रही है, तो आप तुलसी की सूखी पत्तियों के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed