फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंवले के जूस के हैं कई फायदे, जानें कब और कैसे इस्तेमाल से बीमारियां हो सकती हैं दूर

Wed, 06 Jan 2021 08:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Jan 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
There are many benefits of eating Amla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई बार हम किसी परेशानी के लिए काफी ज्यादा दवाइयां खा लेते हैं, बावजूद इसके हमें आराम नहीं मिलता। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिनके सेवन से हम रोगमुक्त हो सकते हैं। ऐसी है एक चीज है आंवला, जिसके सेवन से बीमारियां आपसे कोसों दूर रह सकती हैं। इसका सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं, जिससे आपकी आंखों, बालों और त्वचा समेत पूरे शरीर को कई फायदे पहुंच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आंवला और इसके जूस के पीने के फायदों के बारे में।

There are many benefits of eating Amla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आंवला हो या फिर उसका जूस, ये दोनों ही हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हर सुबह खाली पेट 10 से 20 मिलीग्राम ही आंवला का जूस पीना चाहिए। अगर इससे ज्यादा जूस का सेवन किया जाए, तो वो हानिकारक भी हो सकता है। वहीं, बात अगर आंवला व उसके जूस के फायदों की करें तो ये हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने में आंवला हमारी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए रोजाना एक आंवला खाना चाहिए।

There are many benefits of eating Amla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

आंखों की रोशनी बढ़ानी के लिए आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से भी फायदा मिल सकता है। अगर आप को बुखार है तो आंवला के रस में छोंक लगाकर इसका सेवन करने से बुखार उतरने में मदद मिल सकती है। आंवला दांतों के दर्द को भी सही करने में मदद करता है। आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिलाकर मसूड़ों पर लगाने से काफी आराम मिलता है। अगर आपके चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे हैं तो आंवला का पेस्ट बनाकर इसे लगाने से दाग-धब्बे तो दूर होते ही हैं, साथ ही त्वचा भी काफी चमकदार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
There are many benefits of eating Amla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सर्दियों में जुकाम बड़ी जल्दी हो जाता है। ऐसे में पहले तो आंवला का पेस्ट तैयार कर लें और फिर उसमें दो चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन सुबह-शाम करें। ऐसा करने से आपका जुकाम खत्म हो सकता है। बच्चों के या किसी बड़े के पेट में कीड़े हैं, तो छह से सात दिन तक खाली पेट एक चम्मच केवन आंवला का जूस पीने से पेट के कीड़े मर सकते हैं और इससे पेट साफ होने में भी काफी मदद मिल सकती है। पेशाब करते समय अगर जलन महसूस हो, तो आंवला में शहद मिलाकर खाली पेट इसका सेवन करने से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
There are many benefits of eating Amla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंवला ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में कारगर माना जाता है। नारियल के तेल में दो से तीन साबुत आंवला रात में भिगोकर रखें और फिर सुबह इस तेल से बालों पर मालिश करें। इससे बाल काले, घने और मजबूत होंगे। अगर शरीर में गर्मी बढ़ जाए तो आंवले का सेवन या इसके रस का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। अगर आपका मन मचला रहा है और उल्टी करने को मन हो रहा है तो दिन में दो से तीन बार आंवले का सेवन करने से इसमें राहत मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed