फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बीमारियां रहेंगी दूर और शरीर को मिलेगी गर्माहट, ये पांच चीजें कर सकती हैं आपकी मदद

Mon, 11 Jan 2021 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Taking these things will keep diseases away in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी का मौसम आते ही हमें अपनी सेहत की ज्यादा चिंता सताने लगती है, क्योंकि इस मौसम में बीमार होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। हल्के सर्दी-जुकाम से शुरुआत होते हुए हमें कई गंभीर बीमारियां अपना शिकार बना लेती है। साथ ही इस मौसम में सबसे बड़ी चुनौती शरीर को गर्म रखने की होती है, जिसके लिए हम कई गर्म चीजों का सेवन भी करते हैं। लेकिन कई बार ये चीजें भी हमारे काम नहीं आ पाती। तो चलिए आपको उन खास चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से आपके शरीर को गर्माहाट भी मिल सकती है और आप बीमार होने से भी बच सकते हैं।

Taking these things will keep diseases away in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh

दरअसल, सर्दी के मौसम में जब तापमान गिरता है, तो हवा की गुणवत्ता खराब होती है और इसका सीधा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। इसलिए अगर आपको सर्दी में बीमारियों से बचकर रहना है, तो आप गुड़ और घी का सेवन कर सकते हैं। गुड़ और घी साइनस से पीड़ित मरीजों को और लाभ देता है और साथ ही शरीर को ठंड से बचाने में भी मदद करता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए ये सर्दियों में खांसी और सर्दी से बचाने में भी मदद करता है। वहीं घी कब्ज को रोककर शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।

Taking these things will keep diseases away in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों में मक्खन का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। मक्खन खाने से शरीर को आवश्यक वसा मिलती है। इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से काम करती है। जिन लोगों को विटामिन-डी की कमी होती है उन्हें भी मक्खन खाने से फायदा मिल सकता है। कुल्थी दाल गुर्दे की पथरी को रोकने के साथ ही सर्दियों में त्वचा और खोपड़ी को हाईड्रेटेड और पोषित रखने में भी मदद करती है। इसलिए सर्दियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taking these things will keep diseases away in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में बीमारी से दूर रहने और गर्माहाट लेने के लिए बाजरे का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। बाजरे में फाइबर, खनिज, पोटेशियम और मैग्नीशियम की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। इस मौसम में बाजरे की रोटियां खाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है, जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है और शरीर का खून पतला रहता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी बाजरे का सेवन करना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
Taking these things will keep diseases away in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मक्के का सेवन करके भी सर्दियों में कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मक्के में बी-कॉम्पलेक्स विटामिन त्वचा, बाल, हृदय, मस्तिष्क और पाचन के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। मक्के की रोटी विटामिन-ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम का एक अच्छा स्त्रोत है। ये सभी पोषक तत्व थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज में सुधार लाने के साथ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए मक्के का सेवन करना फायदेमंद होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed