फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: जापान में मिला कोरोना वायरस का एक और नया स्ट्रेन, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

Mon, 11 Jan 2021 04:21 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
New Covid strain in Japan traced to Brazil, different from UK, South Africa variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस से पहले ही दुनियाभर में नौ करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अब आए दिन मिल रहे कोरोना के नए-नए स्ट्रेन ने और भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में तो वैसे ही अलग-अलग स्ट्रेन पाए गए हैं और अब रिपार्ट आई है कि जापान में भी कोरोना का एक नया स्ट्रेन मिला है। कहा जा रहा है कि यह स्ट्रेन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के स्वरूपों से अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नया स्वरूप ब्राजील से आए कुछ लोगों में मिला है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कुल चार लोगों में वायरस का नया स्वरूप मिला है, जिसमें करीब 40 वर्षीय एक पुरुष, करीब 30 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। 

New Covid strain in Japan traced to Brazil, different from UK, South Africa variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हवाईअड्डे पर जांच के दौरान पुरुष में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला था, लेकिन बाद में सांस संबंधी दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं, महिला को सिर में दर्द की शिकायत और उसके बेटे को बुखार था, जबकि बेटी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। 

New Covid strain in Japan traced to Brazil, different from UK, South Africa variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में पहले से ही ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन फैला हुआ है। यहां इन दोनों देशों के स्वरूपों के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर एहतियात बरतते हुए जापान की सरकार ने शुक्रवार से टोक्यो और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की है, जिसके तहत रेस्तरां और बार रात आठ बजे के बाद बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Covid strain in Japan traced to Brazil, different from UK, South Africa variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जापान में मिले नए स्ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं, जैसे कि- यह नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक है या नहीं, आदि। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जापान से उन्हें पता चला है कि वहां मिले कोरोना के नए स्ट्रेन में 12 म्यूटेशन हैं, जिसमें से एक तो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन जैसा ही है। 

विज्ञापन
New Covid strain in Japan traced to Brazil, different from UK, South Africa variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में अब तक दो लाख 80 हजार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि करीब चार हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हाल के दिनों में प्रतिदिन सात हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यहां के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा है कि लोगों के सहयोग से हमें हर कीमत पर इस मुश्किल स्थिति से निकलना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed