फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल तंबाकू ही नहीं इन कारणों से भी हो सकता है गले का कैंसर, जानें लक्षण

Tue, 20 Aug 2019 10:11 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 20 Aug 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
symptoms, signs and effects of neck cancer

कैंसर की बीमारी आजकल बहुत तेजी से फैल रही है। थोड़ी सी लापरवाही से किसी की भी जिंदगी खतरें में पड़ सकती है। पूरे शरीर के किसी भी अंग में कैंसर के लक्षण पनप सकते हैं। एक शोध के मुताबिक 57 प्रतिशत मामले कैंसर के एशिया में होते हैं और इसमें भी गले व कैंसर के करीब चार लाख मामले अकेले भारत में होते हैं। लोगों को लगता है कि केवल धूम्रपान करने वालों को ही गले का कैंसर हो सकता है लेकिन जो तंबाकू का सेवन किसी तरह भी नहीं करते उन्हें भी ये रोग हो सकता है। जिसके बारे में बहुत कम लोगों में जाकरुकता है। तो आइए जाने कैसे हमारे शरीर को प्रभावित करता है गले व सिर का कैंसर।

symptoms, signs and effects of neck cancer
कैसे होता है गले व सिर का कैंसर
गले के कैंसर के लिए मुख्य रूप से लोगों की गलत जीवनशैली जिम्मेदार होती है। तंबाकू का सेवन करने वाले करीब अस्सी प्रतिशत लोगों में गर्दन से जुड़ा कैंसर हो जाता है। जिसके लिए तंबाकू में मौजूद टार जिम्मेदार होता है। तंबाकू के साथ ही जो लोग एल्कोहल का सेवन करते हैं उनमें करीब 38 फीसदी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इससे म्यूकोसल इंजरी का खतरा बढ़ता है। कुछ वायरस जैसे एचपीवी, एचआईवी, ईबीवी और हर्पीस भी गले के कैंसर का कारण बनते हैं। ज्यादा नमक वाली प्रोसेस्ड चीजें, ग्रिल्ड व भुना हुआ मीट ज्यादा खाना भी कैंसर का कारण बन सकता है। भोजन में केरेटेनॉएड्स, फॉलिक एसिड, विटामिन्स और डाइटरी फाइबर की कमी इसके खतरे बढ़ाती है। ज्यादा समय तक लिपबाम और एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी गले के कैंसर का कारण बन जाता है।

 

symptoms, signs and effects of neck cancer
- फोटो : pixa
क्या है लक्षण
गले के कैंसर के केवल 12 फीसदी मामले ही शुरूआती चरण में पता चल पाते हैं। अगर कैंसर की बीमारी का पहले ही स्तर में पता चल जाए तो उचित इलाज संभव है। अगर किसी को गले का कैंसर है तो उसकी आवाज प्रभावित होना शुरू हो जाती हैं। भोजन निगलने में परेशानी होने लगती हैं। मुंह में सूजन और खून आने लगता है इसके साथ ही कभी-कभी गर्दन में गांठ दिखाई देने लगती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms, signs and effects of neck cancer
गले का कैंसर जानलेवा नहीं

सिर और गले के कैंसर के उपचार के लिए बहुत सारी नई तकनीकों का उपयोग किया जाता है जिससे मरीज की जान तो बच जाती है। लेकिन चेहरा बिगड़ने या आवाज चले जाने की संभावना रहती है। बहुत बार मरीज को भोजन निगलने में परेशानी होती है जिसके समाधान के लिए रिहेबिलिटेशन करना पड़ता है और मरीज की खाने, चबाने और बात करने में मदद की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed