फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाइपोग्लाइसीमिया: डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है यह स्थिति, कोमा में जा सकते हैं

Sat, 10 Jul 2021 05:59 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 10 Jul 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
symptoms and causes of hypoglycemia, know how to prevent
लो शुगर लेवल की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

डायबिटीज कितनी खतरनाक बीमारी है, इससे आप भली-भांति परिचित होंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस गंभीर समस्या से बचे रहने के लिए सभी लोगों को अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर शरीर के लिए काफी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है, पर क्या आप जानते हैं कि शुगर का स्तर बढ़ जाना जितना खतरनाक है, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है इसका बहुत ज्यादा कम हो जाना। मतलब रक्त शर्करा का निम्न स्तर भी शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।


मेडिकल की भाषा में इस स्थिति को 'हाइपोग्लाइसीमिया' के नाम से जाना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक मधुमेह से ग्रसित किसी भी व्यक्ति को यह समस्या हो सकती है। आमतौर पर यह दिक्कत उन लोगों को ज्यादा होती है जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने के लिए दवाइयों का सेवन कर रहे होते हैं। यही कारण है कि डायबिटीज के रोगियों को नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करने की सलाह दी जाती है, ताकि इसके स्तर का पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाइपोग्लाइसीमिया एक गंभीर स्थिति है, समय पर इसका पता न चल पाने के कारण रोगी कोमा में भी जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस गंभीर स्थिति के बारे में विस्तार से जानते हैं।

symptoms and causes of hypoglycemia, know how to prevent
ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कैसे करें हाइपोग्लाइसीमिया की पहचान
डॉक्टर कहते हैं, आमतौर पर लोगों को यह पता नहीं चल पाता है कि उनके ब्लड शुगर का स्तर गिर रहा है। वहीं दूसरी तरफ यह स्थिति ऐसी होती है जिसमें रोगी को गंभीर समस्याओं से बचाने के लिए तत्काल उपचार की आवश्यकता होती। डायबिटीज रोगी और उनके परिवार के लोगों को इन लक्षणों के बारे में सचेत रहना चाहिए। यदि किसी भी मधुमेह रोगी में अचानक ऐसे लक्षण दिखें तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।

  • चिंता या घबराहट
  • अचानक से बहुत अधिक पसीना आना
  • त्वचा का पीला पड़ जाना
  • दिल की धड़कन का अनियमित या तेज हो जाना।
  • चक्कर आना और दांत बैठने लगना। 
  • धुंधला दिखाई देना।
symptoms and causes of hypoglycemia, know how to prevent
हाइपोग्लाइसीमिया की पहचान जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या क्यों होती है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह आपके शरीर के इंसुलिन उपयोग करने की क्षमता को प्रभावित कर देता है। इंसुलिन को उस कुंजी की तरह समझें जो आपकी कोशिकाओं को अनलॉक करके ग्लूकोज को प्रवेश करने की अनुमति देती है, जो शरीर की ऊर्जा के लिए आवश्यक है। कई लोगों में इंसुलिन की दवाइयों के कारण शुगर का स्तर बहुत कम हो सकता है। समय पर भोजन न करने, सामान्य से कम खाना-खाने के कारण भी हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकती है। डायबिटीज में यदि आप कार्बोहाइड्रेट का सेवन बिल्कुल कम कर देते हैं तो भी ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms and causes of hypoglycemia, know how to prevent
नियमित रूप से शुगर की जांच करते रहें - फोटो : Social media

हाइपोग्लाइसीमिया को कैसे ठीक किया जाता है?
डॉक्टरों के मुताबिक किसी भी व्यक्ति में हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण दिखते ही उसे तुरंत कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें खाने को देनी चाहिए, इससे शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके 15 मिनट के बाद शुगर का स्तर चेक करें और नार्मल रेंज तक पहुंचने तक थोड़ी-थोड़ी देर पर कार्बोहाइड्रेट वाले आहार देते रहें। हालांकि ध्यान रखें, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नियंत्रित होनी चाहिए, इसकी मात्रा बढ़ जाने से शुगर का स्तर अचानक से बहुत अधिक हो सकता है, जो अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इन उपायों को करने के बाद भी यदि हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या ठीक नहीं होती है तो रोगी को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। 

विज्ञापन
symptoms and causes of hypoglycemia, know how to prevent
शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकें - फोटो : pixabay

हाइपोग्लाइसीमिया से बचाव के लिए क्या करें?
डॉक्टरों के मुताबिक हाइपोग्लाइसीमिया से बचाव के लिए सबसे आवश्यक है नियमित रूप से ब्लड शुगर के स्तर की जांच करते रहना। इसके अलावा खान-पान पर विशेष ध्यान रखें, हर तीन घंटे पर कुछ न कुछ खाते रहें। आहार में प्रोटीन, स्वस्थ वसायुक्त और उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें। जिन लोगों को अक्सर हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या होती रहती है उन्हें शराब बिल्कुल नहीं पीना चाहिए, यह शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है। अपने पास हमेशा कुछ ऐसी चीजें रखें जो हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति में शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकती हों। 

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Hypoglycemia (Low Blood Sugar)
What causes low blood sugar

अस्वीकरण नोट: यह लेख मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।  लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed