बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां एक्टर्स और एक्ट्रेस को अपनी फिट बॉडी और मेन्टल हेल्थ के लिए काफी एक्टिव रहना पड़ता है। खास कर अभिनेत्रियों को अपनी फिटनेस का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना होता है। खूबसूरत और फिट दिखने के लिए अभिनेत्रियां डाइट से लेकर वर्कआउट तक कई तरीकों से खुद को बेहतर बनाकर रखती हैं। बॉलीवुड में नई नई अभिनेत्रियों के अलावा कुछ सीनियर अभिनेत्रियां भी हैं जो हेल्थ के मामले में आम लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी शारीरिक फिटनेस और मेन्टल हेल्थ के लिए काफी जागरूक रहती हैं। सुष्मिता सेन उन एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं जो काफी फिटनेस कॉन्शियस हैं। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक्सरसाइज की वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करती रहती हैं। आइए, जानते है पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का फिटनेस मंत्र।
सुष्मिता सेन का फिटनेस मंत्र आएगा आपके भी काम, ऐसे रखती हैं खुद को मेनटेन
स्विमिंग
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन फिट रहने के लिए स्विमिंग करना कभी नहीं भूलती। स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसको करने से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। स्विमिंग करने से वजन भी बैलेंस में रहता है। सुष्मिता अपनी डेली रूटीन में कार्डियो और मेडिटेशन करती हैं।
मेडिसिन बॉल प्लैंक
मेडिसिन बॉल प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो बॉडी को बैलेंस करती है और बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है। सुष्मिता सेन इसे भी अपने वर्कआउट में शामिल करती हैं।
शीर्षासन
कई अभिनेत्रियां स्वस्थ रहने के लिए योगासन करती हैं। सुष्मिता सेन की डेली रूटीन का हिस्सा है शीर्षासन। शीर्षासन एक ऐसा योग है जिससे ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसको करने से बॉडी को मजबूती भी मिलती है।
पुशअप
सुष्मिता सेन अपनी बॉडी को मजबूत और फिट रखने के लिए कभी भी पुशअप करना नहीं भूलती। इससे हाथों की मसल भी टोन होती है।