{"_id":"5e1c0c2d8ebc3e878e383601","slug":"study-says-indians-are-sleep-deprived-due-to-video-streaming-services","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज देखने वाले सावधान! नींद के साथ हो रहा है खिलवाड़","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वेब सीरीज देखने वाले सावधान! नींद के साथ हो रहा है खिलवाड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
sleep
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक अध्ययन का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो सर्विस की वजह से भारतीयों की नींद में खलल पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि नींद से जुड़ी बीमारियां आपको हो तो देर रात तक वेब सीरीज देखने की आदत बदल लें।
2 of 3
डेमो
- फोटो : डेमो
क्या कहता है अध्ययन?
दरअसल आपने देखा होगा कि जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखने का प्रचलन बढ़ा है तब से युवा देर रात तक जागने लगे हैं। कई युवाओं को आपने कहते हुए भी सुना होगा कि पूरी रात वेब सीरीज देखी। ऐसे में इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। क्योंकि देर रात तक टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन पर बैठने की वजह से आंखें तो खराब हो ही रही हैं नींद की समस्या भी हो रही है। अब एक मोबाइल हेल्थ और फिटनेस ऐप ने इसे लेकर अध्ययन किया और बताया कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस पर वीडियो देखने से भारतीयों को नींद की समस्या हो रही है।
3 of 3
Bhram web series Kalki Koechlin
- फोटो : you tube
इस अध्ययन में कहा गया है कि देर रात तक वेब सीरीज देखने की वजह से ऑनलाइन फूड मंगाने का भी प्रचलन बढ़ गया है। इससे ज्यादा ताताद में जंक फूड का सेवन हो रहा है और वीडियो देर तक देखी जा रही हैं। ऐसे में लोगों में निष्क्रिय बैठे रहने की आदत बढ़ रही है और नींद की समस्या पैदा हो रही है। इस अध्ययन को डाइट और फिटनेस हैबिट को समझने के लिए किया गया है। अगर आप भी काफी देर तक स्क्रिन पर वक्त बिताते हैं और देर रात तक वेब सीरीज या फिल्में देखते हैं तो आपको भी स्वस्थ रहने के लिए फौरन अपनी इस आदत में बदलाव करना होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।