ओहियो राज्य विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में यह निष्कर्ष निकला है कि बिजली की उत्तेजना से रक्त वाहिकाएं सफेद रक्त कोशिकाओं एवं प्राणवायु को किसी घाव तक पहुंचा सकती हैं, जिससे कि वह घाव सामान्य की तुलना में जल्दी ठीक हो सकता है। जर्नल रॉयल सोसाइटी ऑफ कैमेस्ट्री में प्रकाशित अध्ययन में यह पाया गया है कि स्थिर बिजली की उत्तेजना से रक्त वाहिकाओं को घाव तक प्रवेश पाने में सहायता मिलती है, संभावना है कि इससे नई रक्त कोशिकाएं भी जन्म ले सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए शोध से जुड़ी विस्तृत जानकारी
शोध में हुआ साबित बिजली से होगा घाव का तुरंत उपचार, ओहियो राज्य विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने निकाला निष्कर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोध में यह पाया गया
तय किए गए वॉल्टेज पर जब बिजली की उत्तेजना दी जाती है तो रक्त वाहिकाएं आसानी से और तत्काल घाव तक पहुंच जाती हैं, जो कि किसी भी घाव को जल्दी से ठीक करने के लिए एक अहम चरण है। ओहियो विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वरिष्ठ लेखक शौर्य प्रकाश के अनुसार, यह एक परिकल्पना है कि कि रक्त कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं यदि उन तक सही ढंग से बिजली की उत्तेजना पहुंचे।
घाव भरने के लिए रक्त कोशिकाएं होती हैं महत्वपूर्ण
रक्त कोशिकाएं अपने साथ वे पोषक तत्व एवं कोशिकाएं लेकर आती हैं, जिससे कि घाव पर आने वाली सूजन कम होती है। सफेद रक्त कोशिकाएं एवं प्राणवायु दो ऐसे तत्व हैं, जो कि शरीर को बाहरी तत्वों से सुरक्षित रखते हैं। उदाहरण के लिए यदि हमारी उंगली कट जाती है तो उस जगह की रक्त कोशिकाओं स्वयं से ही आपना काम शुरू कर देती हैं। वे पेड़ की शाखाओं की तरह खुद से बढ़ने लगती हैं बिना किसी बाहरी सहायता के, क्योंकि इसे उपचार का हिस्सा माना जाता है।
कैसे घाव जल्दी से ठीक होने लगता है?
प्रोफेसर शौर्य प्रकाश के मुताबिक ही प्राकृतिक उपचार तो रक्त कोशिकाएं शुरू कर ही देती हैं लेकिन बाहर से बिजली की उत्तेजना देने से रक्त कोशिकाओं के लिए घाव के भीतर प्रवेश करना आसान हो जाता है और इसी से यह संभावना भी बढ़ जाती है कि रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ेगी। यदि संख्या बढ़ती है तो घाव जल्दी से जल्दी ठीक होने लगता है। घाव का इस तरह से उपचार होने की खोज वाकई बेहद उत्साहित करती है।
अगले चरण में यह पता लगाया जाएगा-
अध्ययन के अगले चरण में अब यह पता लगाया जाएगा कि नई रक्त कोशिकाओं के जन्म लेने की जो संभावनाएं उपजी हैं, वे वास्तविकता में किस तरह से संभव है। इस अध्ययन के सहशोधकर्ता का कहना है कि यदि आपको एक सामान्य सा कट लग जाता है और रक्त बहने लगता है तो बिना कुछ किए आपके लिए बस इतना आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा रक्त कोशिकाएं वहां तक पहुंचे और घाव को ठीक कर दें। हालांकि अध्ययन में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ऐसा हो क्यों रहा है पर शोध ने शोधकर्ताओं को एक उम्मीद जरूर दी है।