मल में खून आने की समस्या विभिन्न बीमारियों का संकेत है। जिसमें बवासीर, फिशर, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम बहुत आम माना जाता है। यदि प्रतिदिन मल में रक्त नहीं आता है और कभी- कभी ही यह दिखाई पड़ता है तो यह पाचन तंत्र संबंधित समस्या को इंगित करता है। चिकित्सक से परामर्श लेने पर जहां दवाइयां दी जाती है वहीं अपनी दिनचर्या और आहार में परिवर्तन करके भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अक्सर लोगों को ये तो पता होता है कि उन्हें किस चीज का सेवन करना है लेकिन वे ये नहीं जानते कि उन्हें क्या नहीं खाना है। अगली स्लाइड्स में आस्था हॉस्पिटल, नागपुर के पोषण विशेषज्ञ डॉ. मोहित अवस्थी बता रहे हैं कि मल में खून आने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
मल में खून आने पर भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक तेल वाला आहार
अधिक तेल वाला खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में पेट का एसिड ऊपर की ओर आने लगता है। लंबे समय तक यदि ऐसा ही चलता रहता है तो मल में खून आने लगता है इसलिए पूड़ी, समोसा, तरी वाली सब्जियां आदि चीजों को नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। रात में तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें।
मैदे की चीजें
मैदे से बनी चीजों का सेवन अधिक न करें। इस तरह का खाना खाने से पेट में सूजन आने लगती है। सूजन बनी रहने पर मल में रक्त आने की समस्या कब बढ़ने लगेगी आपको पता भी नहीं चलेगा इसलिए इसे बिल्कुल बंद कर दें। छोले- भटूरे आपको सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि इसमें मैदे के अलावा तेल की मात्रा भी बहुत अधिक होती है।
कैफीन
कैफीन आपके लिए सबसे हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इसके सेवन के बाद ही तत्काल प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। कैफीन से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है और ऐसे में जब आप मल त्यागने का प्रयास करते हैं तो रक्त भी आता है इसलिए चाय, कॉफी आदि को त्यागें। आपके लिए छाछ, शिकंजी आदि का सेवन लाभदायक हो सकता है।
जंक फूड
जंक फूड का सेवन आपके पेट की पूरी स्थिति बिगाड़ सकता है। जंक फूड यदि बहुत अधिक मसालेदार है और आप अधिकतर ऐसा कुछ खाना पसंद करते हैं तो संभावना है कि आपको आगे चलकर बवासीर, फिशर आदि की समस्या से ग्रसित होना पड़े इसलिए यदि मल में रक्त आ रहा है तो जंक फूड को आपको पूरी तरह से न कहना होगा। थोड़ा भी लालच आपको महंगा पड़ सकता है।