फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोध में हुआ साबित बिजली से होगा घाव का तुरंत उपचार, ओहियो राज्य विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने निकाला निष्कर्ष  

Sun, 14 Mar 2021 03:24 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Mar 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
study reveals electricity could help speed wound healing in hindi
घाव सामान्य की तुलना में जल्दी ठीक हो सकता है - फोटो : social media

ओहियो राज्य विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में यह निष्कर्ष निकला है कि बिजली की उत्तेजना से रक्त वाहिकाएं सफेद रक्त कोशिकाओं एवं प्राणवायु को किसी घाव तक पहुंचा सकती हैं, जिससे कि वह घाव सामान्य की तुलना में जल्दी ठीक हो सकता है। जर्नल रॉयल सोसाइटी ऑफ कैमेस्ट्री में प्रकाशित अध्ययन में यह पाया गया है कि स्थिर बिजली की उत्तेजना से रक्त वाहिकाओं को घाव तक प्रवेश पाने में सहायता मिलती है, संभावना है कि इससे नई रक्त कोशिकाएं भी जन्म ले सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए शोध से जुड़ी विस्तृत जानकारी

 

 

study reveals electricity could help speed wound healing in hindi
रक्त वाहिकाएं आसानी से और तत्काल घाव तक पहुंच जाती हैं - फोटो : पेक्सेल्स

शोध में यह पाया गया
तय किए गए वॉल्टेज पर जब बिजली की उत्तेजना दी जाती है तो रक्त वाहिकाएं आसानी से और तत्काल घाव तक पहुंच जाती हैं, जो कि किसी भी घाव को जल्दी से ठीक करने के लिए एक अहम चरण है। ओहियो विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वरिष्ठ लेखक शौर्य प्रकाश के अनुसार, यह एक परिकल्पना है कि कि रक्त कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं यदि उन तक सही ढंग से बिजली की उत्तेजना पहुंचे। 

study reveals electricity could help speed wound healing in hindi
घाव पर आने वाली सूजन कम होती है - फोटो : Pixabay

घाव भरने के लिए रक्त कोशिकाएं होती हैं महत्वपूर्ण
रक्त कोशिकाएं अपने साथ वे पोषक तत्व एवं कोशिकाएं लेकर आती हैं, जिससे कि घाव पर आने वाली सूजन कम होती है। सफेद रक्त कोशिकाएं एवं प्राणवायु दो ऐसे तत्व हैं, जो कि शरीर को बाहरी तत्वों से सुरक्षित रखते हैं। उदाहरण के लिए यदि हमारी उंगली कट जाती है तो उस जगह की रक्त कोशिकाओं स्वयं से ही आपना काम शुरू कर देती हैं। वे पेड़ की शाखाओं की तरह खुद से बढ़ने लगती हैं बिना किसी बाहरी सहायता के, क्योंकि इसे उपचार का हिस्सा माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
study reveals electricity could help speed wound healing in hindi
घाव जल्दी से जल्दी ठीक होने लगता है - फोटो : Pixabay

कैसे घाव जल्दी से ठीक होने लगता है?
प्रोफेसर शौर्य प्रकाश के मुताबिक ही प्राकृतिक उपचार तो रक्त कोशिकाएं शुरू कर ही देती हैं लेकिन बाहर से बिजली की उत्तेजना देने से रक्त कोशिकाओं के लिए घाव के भीतर प्रवेश करना आसान हो जाता है और इसी से यह संभावना भी बढ़ जाती है कि रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ेगी। यदि संख्या बढ़ती है तो घाव जल्दी से जल्दी ठीक होने लगता है। घाव का इस तरह से उपचार होने की खोज वाकई बेहद उत्साहित करती है।  

विज्ञापन
study reveals electricity could help speed wound healing in hindi
रक्त कोशिकाएं वहां तक पहुंचे और घाव को ठीक कर दें। - फोटो : social media

अगले चरण में यह पता लगाया जाएगा-
अध्ययन के अगले चरण में अब यह पता लगाया जाएगा कि नई रक्त कोशिकाओं के जन्म लेने की जो संभावनाएं उपजी हैं, वे वास्तविकता में किस तरह से संभव है। इस अध्ययन के सहशोधकर्ता का कहना है कि यदि आपको एक सामान्य सा कट लग जाता है और रक्त बहने लगता है तो बिना कुछ किए आपके लिए बस इतना आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा रक्त कोशिकाएं वहां तक पहुंचे और घाव को ठीक कर दें। हालांकि अध्ययन में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ऐसा हो क्यों रहा है पर शोध ने शोधकर्ताओं को एक उम्मीद जरूर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed