फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stomach Ulcer: क्या होता है पेट का अल्सर? यहां जानें लक्षण और बचाव का तरीका

Tue, 14 May 2024 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 May 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
Stomach ulcer causes symptoms and treatment details
पेट के अल्सर के लक्षण क्या हैं? - फोटो : istock

Stomach Ulcer: हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जिनकी चपेट में आने के बाद हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि एक अच्छी दिनचर्या को अपनाया जाए और स्वस्थ आहार लिया जाए। इससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। साथ ही हमारे लिए ये भी जरूरी है कि हमें अपने पेट का भी ख्याल रखना होता है, क्योंकि ज्यादातर बीमारियों की शुरुआत यहीं से होती है। जैसे- पेट का अल्सर। आमतौर पर लोग इसके बारे में कम जानते हैं, लेकिन ये बीमारी आपको काफी दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं पेट का अल्सर होता क्या है और इसके लक्षण से लेकर बचाव तक के तरीके आप यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Stomach ulcer causes symptoms and treatment details
पेट के अल्सर के लक्षण क्या हैं? - फोटो : istock

क्या होता है पेट का अल्सर?

  • पेट के अल्सर को गैस्ट्रिक अल्सर भी कहा जाता है जो कि पेट की भीतर वाली परत में खुले और दर्द देने वाले घाव होते हैं। आमतौर पर पेट के अल्सर में दर्द और जलन महसूस होती है। जहां एक तरफ हर बार इसका कोई लक्षण दिखाई दे ये जरूरी नहीं होता। जबकि, इसका इलाज करके भी इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। हालांकि, समय पर और सही इलाज न मिलने पर ये गंभीर भी हो सकता है।
Stomach ulcer causes symptoms and treatment details
पेट के अल्सर के लक्षण क्या हैं? - फोटो : istock

ये हो सकते हैं हैं लक्षण:-

  • पेट में हल्का दर्द उठना
  • वजन कम होना
  • पेट में दर्द होने के कारण खाने की इच्छा न करना
  • उल्टी या मतली होना
  • पेट में सूजन का दिखना
  • खट्टी डकार आना
  • सीने में जलन
  • लगातार थकान होना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • त्वचा में पीलापन
  • काले रंग का स्टूल या कब्ज होना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stomach ulcer causes symptoms and treatment details
पेट के अल्सर के लक्षण क्या हैं? - फोटो : istock

पेट के अल्सर होने की वजह क्या हो सकती हैं?

  • पेट का अल्सर मुख्यता दो कारणों से हो सकता है, जिसमें पहला एच. पाइलोरी बैक्टीरिया इंफेक्शन और दूसरा है नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं का काफी ज्यादा इस्तेमाल करना। इसके अलावा ज्यादा शराब का सेवन करना, बहुत ज्यादा तनाव लेना और रेडिएशन ट्रीटमेंट भी इसके कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
Stomach ulcer causes symptoms and treatment details
पेट के अल्सर के लक्षण क्या हैं? - फोटो : Istock

क्या खा सकते हैं?

  • फर्मेंटेड फूड
  • चोकरयुक्त आटा
  • गाजर
  • सेब
  • तोरई
  • लौकी
  • प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स
  • ब्रोकली
  • गोभी
  • तोरई
  • लौकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed