फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Green Tea: क्या गर्मियों के मौसम में पी सकते हैं ग्रीन टी? यहां जानें

Tue, 14 May 2024 11:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 May 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
Green Tea: Can you drink green tea during summer season check here full details
गर्मियों में ग्रीन टी पीने के फायदे। - फोटो : Freepik

Green Tea: जब मौसम सर्दियों का होता है तो हम कई ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं जो गर्म होती हैं। वहीं, गर्मी में इसका उल्टा होता है। ऐसे मौसम में लोग ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं, जैसे- लस्सी, शरबत आदि। वहीं, गर्मी में पसीना आने से फैट बर्न तेजी से होता है। इसलिए लोग गर्मी के मौसम में वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं तो क्या ऐसे में ग्रीन टी का सेवन गर्मियों में किया जा सकता है? क्योंकि सर्दियों में तो लोग इसका सेवन वजन कम करने के लिए करते ही हैं। दरअसल, डायटीशियन मानते हैं कि गर्मियों में भी ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। इसके कई फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में ग्रीन टी पीने के क्या फायदे हैं...

Green Tea: Can you drink green tea during summer season check here full details
गर्मियों में ग्रीन टी पीने के फायदे। - फोटो : istock

ये फायदे हो सकते हैं:-

पहला फायदा

  • अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे भोजन को पचाने की दिक्कत दूर हो सकती है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होने में मदद मिल सकती है। साथ ही विटामिन व मिनरल्स के अवशोषण में सुधार होने में मदद मिल सकती है।
Green Tea: Can you drink green tea during summer season check here full details
गर्मियों में ग्रीन टी पीने के फायदे। - फोटो : istock

दूसरा फायदा

  • अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप हर मौसम में ग्रीन टी पीकर इसे कम कर सकते हैं। ग्रीन टी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे भोजन को तेजी से पचने में मदद मिलती है और आपको पाचन तंत्र की समस्या नहीं होती। इससे आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और आपका अनावश्यक फैट तेजी से बर्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Green Tea: Can you drink green tea during summer season check here full details
गर्मियों में ग्रीन टी पीने के फायदे। - फोटो : istock

तीसरा फायदा

  • गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होती है, जिसके लिए लोग लस्सी, शरबत जैसी चीजों का सेवन काफी ज्यादा करते हैं। ऐसे में अगर आपको शरीर को हाइड्रेट रखना है और एनर्जी लेवल को हाई करना है तो इसके लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Green Tea: Can you drink green tea during summer season check here full details
गर्मियों में ग्रीन टी पीने के फायदे। - फोटो : istock

इस बात का ध्यान जरूर रखें

  • अगर आप गर्मी में ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसकी ज्यादा मात्रा न लेकर संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें। कोशिश करें कि सिर्फ सुबह या शाम ही इसका सेवन करें। 


डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed