फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कामयाबी: कहीं आपके बच्चे को ऑटिज्म की समस्या तो नहीं? इस ऐप की मदद से आसानी से लगा सकेंगे पता

Fri, 14 Jul 2023 02:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
START app can help identify autistic autism disorder in children
ऐप से कर सकेंगे ऑटिज्म की पहचान - फोटो : iStock

बच्चों में ऑटिज्म, वैश्विक स्तर बढ़ती हुई समस्या है जो उनके क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिए समस्याएं बढ़ा देती है। इससे प्रभावित बच्चों के लिए दूसरों के साथ बातचीत करना, सीखने और चीजों को समझने की क्षमता कम हो सकती है, यह व्यवहार में परिवर्तन का भी कारण बन सकती है। मसलन ऑटिज्म के शिकार बच्चों के लिए सामान्य जीवन के कई कार्यों को करने में समस्या हो सकती है।



विशेषज्ञों ने तकनीकी के माध्यम से बच्चों में इस समस्या की पहचान को आसान बना दिया है। ऑटिज्म दुनिया की तीसरी सबसे आम विकासात्मक विकलांगता की समस्या है। अनुमान है कि भारत में लगभग 18 मिलियन लोग ऑटिज्म से पीड़ित हैं।

एक ऐप के साथ किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि इसकी मदद से बच्चों में ऑटिज्म और संबंधित न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों की आसानी से पहचान की जा सकेगी। गौरतलब है कि ऑटिज्म के निदान और पुष्टि के लिए प्रशिक्षित पेशेवरों की आवश्यकता होती है, लेकिन अधिकांश ऑटिस्टिक लोग ऐसे हिस्सों में रहते हैं जहां ऑटिज्म विशेषज्ञ बहुत कम या बिल्कुल नहीं हैं। ऑटिज्म के बारे में जागरूकता भी बहुत कम है। इस स्थिति में ऐप के माध्यम से समय रहते इस समस्या का पता लगाया जा सकेगा।

START app can help identify autistic autism disorder in children
बच्चों में ऑटिज्म की समस्या - फोटो : istock

दिल्ली में अध्ययन के दिखे अच्छे परिणाम

राजधानी दिल्ली में इस ऐप को लेकर अध्ययन किया गया। ऑटिज्म जर्नल में शुक्रवार को प्रकाशित परिणाम के मुताबिक यह ऐप ऑटिज्म स्पेक्ट्रम की समस्या के शिकार लाखों बच्चों में समय रहते इसकी स्क्रीनिंग में मदद करेगा। जिससे उन्हें सही उपचार मिल सके और जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आ सकेगा।

भारत, ब्रिटेन और अमेरिका के शोधकर्ताओं ने दिल्ली के कम संसाधन वाले इलाकों में रहने वाले दो से सात साल के 131 बच्चों के साथ START (स्क्रीनिंग टूल फॉर ऑटिज्म रिस्क यूजिंग टेक्नोलॉजी) नामक ऐप का परीक्षण किया। जिसके बेहतर परिणाम देखे गए हैं।

START app can help identify autistic autism disorder in children
स्टार्ट ऐप की मदद से लगेगा ऑटिज्म का पता - फोटो : iStock

स्टार्ट ऐप के बारे में जानिए

स्टार्ट ऐप में मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर खेल, प्रश्नों, छवियों और एक्टिविटी (जैसे बुलबुले फोड़ना और पैटर्न और छवियों को देखना) के माध्यम से बच्चों के कौशल क्षमता, मोटोर स्किल आदि का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। शोधकर्ताओं ने कहा कि ऐप किसी भी न्यूरोडेवलपमेंटल विकार वाले बच्चों की पहचान करने में 86 प्रतिशत सटीक है, विशेष रूप से ऑटिज्म की पहचान करने में इसे 78 प्रतिशत तक कारगर पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
START app can help identify autistic autism disorder in children
बच्चों में ऑटिज्म की समस्या - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर और सह-लेखक टेओडोरा ग्लिगा कहते हैं, यह ऐप हमें आशा देती है कि हम एक दिन वित्तीय या सांस्कृतिक बाधाओं की परवाह किए बिना, जहां भी आवश्यक हो ऑटिज्म का समय पर निदान प्रदान कर सकते हैं। ऐप में माता-पिता के लिए प्रश्न भी शामिल हैं। ऐप, सभी अंकों को मिलाकर ऑटिस्टिक बच्चों की पहचान में मदद कर सकती है। इसका उपयोग करना भी आसान है, बच्चों के लिए इसमें भाग लेना मजेदार है।

विज्ञापन
START app can help identify autistic autism disorder in children
ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर - फोटो : iStock

ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जानिए

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) एक न्यूरोलॉजिकल और विकासात्मक विकार है जो प्रभावित करता है कि बच्चे दूसरों के साथ कैसे बातचीत-संवाद करते हैं, चीजों को किस तरह से सीखते हैं और लोगों से कैसा व्यवहार करते हैं। ऑटिज्म का निदान किसी भी उम्र में किया जा सकता है, हालांकि इसके लक्षण आमतौर पर दो साल की आयु तक दिखने लगते हैं। कुछ प्रकार की थेरेपी के माध्यम से बच्चों में लक्षणों को सुधार करके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed