फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: जल्द ही भारत में आएगी ये खास वैक्सीन, 'एक झटके में' होगा कोरोना का काम तमाम!

Wed, 15 Sep 2021 03:37 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 15 Sep 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Sputnik light single dose corona vaccine gets DCGI nod for phase 3 trial in India
स्पूतनिक लाइट: सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


कोरोना महामारी को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए भारत लगातार प्रयास कर रहा है, टीकाकरण क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 75 करोड़ 89 लाख कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। वैसे तो अभी देश में दो डोज वाली कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारत को सिंगल डोज वैक्सीन भी मिल सकती है। दरअसल, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने रूस की स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को भारत में तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। यह सिंगल डोज वैक्सीन है। कई अध्ययनों में वैज्ञानिकों द्वारा यह दावा किया गया है कि स्पूतनिक लाइट वैक्सीन कोरोना के खिलाफ काफी असरदार है। भारत में वैसे पहले से ही रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, स्पूतनिक-वी से कैसे अलग है, इसकी प्रभावकारिता क्या है? 

Sputnik light single dose corona vaccine gets DCGI nod for phase 3 trial in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्पूतनिक-वी से कैसे अलग है स्पूतनिक लाइट? 

  • पहली बात तो ये कि स्पूतनिक-वी दो डोज वाली वैक्सीन है, जिसे बनाने में दो अलग-अलग वेक्टर का उपयोग किया गया है। द लैंसेट नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, इसकी प्रभावकारिता 91.6 फीसदी के करीब पाई गई है। वहीं स्पूतनिक लाइट की अगर बात करें तो यह स्पूतनिक-वी वैक्सीन का पहला घटक है। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस वैक्सीन की प्रभावकारिता 78.6 से 83.7 फीसदी के बीच पाई गई है। 
Sputnik light single dose corona vaccine gets DCGI nod for phase 3 trial in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्यों खास है स्पूतनिक लाइट? 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्पूतनिक लाइट सिंगल डोज वैक्सीन के आ जाने से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने में काफी मदद मिल सकती है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष यानी आरडीआईएफ के प्रमुख किरिल दिमित्रीव ने पिछले महीने ही कहा था कि स्पूतनिक लाइट वैक्सीन कम समय सीमा में लोगों के बड़े समूह को प्रतिरक्षित करने की चुनौती को हल करने में कारगर साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sputnik light single dose corona vaccine gets DCGI nod for phase 3 trial in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूस में तो कोरोना की इस सिंगल डोज वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। आरडीआईएफ ने बताया है कि इस एक खुराक वाले टीके की कीमत 10 डॉलर यानी करीब 737 रुपये से भी कम है। इस लाइट वर्जन कोरोना वैक्सीन को भी मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। इसे बनाने के लिए आरडीआईएफ) की ओर से वित्तीय सहायता दी गई थी।

विज्ञापन
Sputnik light single dose corona vaccine gets DCGI nod for phase 3 trial in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रिव ने कुछ महीने पहले ही यह दावा किया था कि यह स्पूतनिक लाइट वैक्सीन अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मामलों की संभावना को काफी कम कर देता है। उनका यह भी दावा था कि यह कोरोना वायरस के सभी नए वैरिएंट्स के खिलाफ भी प्रभावी साबित हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed