फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में बेहद फायदेमंद है नींबू पानी, त्वचा में निखार लाने के साथ ही इन बीमारियों में भी लाभकारी

Thu, 13 Jun 2019 01:40 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Jun 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Some ways lemon water actually affects your skin and Health
नींबू पानी

नींबू पानी गर्मियों में सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और त्वचा को हाइड्रेड रखता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। नींबू पानी में थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा होती है। त्वचा में निखार लाने के साथ ही नींबू पानी कब्ज, किडनी की समस्या और मसूड़ों के रोग में भी लाभकारी होता है।

Some ways lemon water actually affects your skin and Health
lemon

नींबू पानी पीने से लीवर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा आप अवसाद में हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तब भी नींबू पानी आपके लिए फायदेमंद है। नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया सही रहती है। इसमें आपको आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पैटैशियम जैसे मिनरल्स मिलते हैं।
 

Some ways lemon water actually affects your skin and Health
lemon on skin
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो नींबू पानी आपके लिए बेहद लाभकारी है। अगर आप डायबिटीज मरीज हैं तो बाहर के पैकेट बंद जूस की जगह नींबू पानी पीएं। इसके अलावा नींबू पानी पीने से वजन भी कम होता है। सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर की अल्कलाइन स्थिति व्यवस्थित रहती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Some ways lemon water actually affects your skin and Health
गर्मियों में स्किन का ऐसे रखें ध्यान
नींबू पानी में मौजूद विटामिन-सी शरीर पर बढ़ते उम्र के प्रभाव को कम करती है। यानी की नींबू पानी पीने से आपकी बढ़ती उम्र थम जाएगी। त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर डेबरा कहती हैं कि नींबू पानी में मौजूद विटामिस सी स्किन के टेक्चर में सुधार करता है और त्वचा में निखार आता है।
विज्ञापन
Some ways lemon water actually affects your skin and Health
lemon drink
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो कि स्किन में निकलने वाले मुंहासे में लाभकारी होता है। अगर आपके मुंहासे निकल रहे हैं तो आप नींबू पानी जरूर लें। इसके अलावा त्वचा पर नींबू का लेप लगाएं। नींबू पानी त्वचा की अन्य कोशिकाओं की क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर धाग-धब्बे और मुंबासे नहीं होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed