फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोचक अध्ययन: कोरोना संक्रमण का पता लगा सकते हैं स्निफर डॉग्स, नतीजे RT-PCR से तेज और सटीक

Sat, 22 May 2021 03:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 22 May 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
sniffer dogs could detect coronavirus in humans, new study
कुत्ते लगाएंगे कोविड का पता (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : Social media

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसी ही एक समस्या है कई स्थानों पर कोविड टेस्ट की अनुपलब्धता। संक्रमण के बढ़े मामलों के चलते परीक्षण को लेकर पैथोलॉजिकल प्रयोगशालाओं पर भी भारी दबाव देखने को मिल रहा है। इस बीच वैज्ञानिकों ने इस समस्या का समाधान प्राप्त करने दावा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुत्तों के सूघने की शक्ति इंसानों में संक्रमण का पता लगा सकती है। 


आपने हवाई अड्डे और अन्य कई भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्निफर डॉग्स यानी सूंघ कर चीजों के पता लगाने वाले कुत्तों को देखा होगा। ये कुत्ते सुरक्षाकर्मियों को विस्फोटक, ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक्स या अन्य आक्रामक चीजों के बारे में पता लगाने में मदद करते हैं। इसी आधार पर हालिया अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कि कुत्ते, इंसानों को सूंघ कर उनमें कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगा सकते हैं।

sniffer dogs could detect coronavirus in humans, new study
कुत्तों के सूंघने को लेकर अध्ययन (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : Social media

97 फीसदी तक संक्रमण का पता लगा सकते हैं
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में किए गए इस विशेष प्रकार के अध्ययन में विशेषज्ञों ने पाया कि कुत्तों के सूंघने की शक्ति 97 फीसदी तक संक्रमण के मामलों का पता लगा सकती है। शोधकर्ता कहते हैं कि यह हमारे लिए प्रभावशाली उपलब्धि जरूर है लेकिन आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि हम पहले से ही जानते हैं कि कुत्ते इस क्षमता से संपन्न होते हैं। 

sniffer dogs could detect coronavirus in humans, new study
आरटी-पीसीआर टेस्ट से तेज कर सकते हैं कोरोना की पहचान (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : social media

फ्रांस में किया गया अध्ययन
फ्रांस के मैसन्स अल्फोर्ट स्थित नेशनल वेटरनरी स्कूल में वैज्ञानिकों ने 16 मार्च से 9 अप्रैल के बीच यह अध्ययन किया गया। इस अध्ययन के लिए 335 लोगों को चयनित किया गया था। 
इनमें से 109 लोग आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद इन लोगों के पसीने के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जार में रखकर दो अलग-अलग तरह के कुत्तों को सूंघने के लिए दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sniffer dogs could detect coronavirus in humans, new study
कुत्तों के साथ किया गया परीक्षण (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : Social media

संक्रमण का तेजी से पता लगा सकते हैं कुत्ते
विशेषज्ञ बताते हैं कि सैंपल के परीक्षण के लिए जिन कुत्तों को शामिल किया गया था, उनका टेस्ट के लिए चयनित लोगों से पहले कोई संपर्क नहीं था। विशेषज्ञों ने पाया कि प्रशिक्षित कुत्ते वायरस से संक्रमित और गैर संक्रमितों के बीच अंतर करने में सक्षम थे। खास बात यह भी है कि कुत्ते मिनटों में इस तरह का परीक्षण करने में सक्षम पाए गए, जबकि कोविड की अन्य जांच में समय लगता है।

विज्ञापन
sniffer dogs could detect coronavirus in humans, new study
कई अन्य देशों ने भी शुरू किया परीक्षण (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : Social media

अन्य देशों ने भी शुरू किया प्रशिक्षण
इस तरह की सफलता को देखते हुए फिनलैंड, दुबई और स्विटजरलैंड जैसे देशों ने भी कुत्तों को संक्रमण सूंघने के लिए प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कुत्तों को प्रशिक्षित कर दिया जाए तो यातायात की शुरुआत के बाद एयरपोर्ट पर ही संक्रमित लोगों रोकने में काफी मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं यह संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में बेहतर कदम हो सकता है।


स्रोत और संदर्भ: 
Dogs Sniffing Covid From Sweat Fare Almost as Well as PCR Tests

अस्वीकरण नोट:  यह लेख मायो क्लीनिक द्वारा कोविड-19 से ठीक हो चुके रोगियों गए किए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। अमर उजाला राउटर्स के इस अध्ययन और दवा को लेकर कोई दावा नहीं करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed