फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कामयाबी: स्मार्टफोन से घर बैठे न्यूरोलॉजिकल विकारों का लगा सकेंगे पता, वैज्ञानिकों ने विकसित किया मोबाइल ऐप

Sun, 01 May 2022 01:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
smartphone app that could allow people to screen neurological disease, all you need to know
मोबाइल से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का चलेगा पता - फोटो : i stock

पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर कई तरह की न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। हमारी तंत्रिका तंत्र पूरे शरीर में फैली एक जाल है, जो देखने से लेकर सूंघने और चलने से लेकर बोलने तक में हमारी मदद करती है। तंत्रिका तंत्र के माध्यम से ही  मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियां एक दूसरे से जुड़ी रहती हैं और ठीक से सामान्य काम करती रहती हैं। चीजों को याद रखने, बोलने, निगलने, सांस लेने और यहां तक कि आंत और मूत्राशय के कार्य भी इन्हीं तंत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। हालांकि इसमें होने वाली किसी भी तरह की समस्या गंभीर दिक्कतों का कारण बन सकती है। 



आंकड़े बताते हैं कि तंत्रिका संबंधी विकार से हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं, इनमें से ज्यादातर लोगों को जब तक परेशानी गंभीर रूप न ले ले, तब तक समस्या का पता ही नहीं चल पाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने समय पर न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं का घर बैठे निदान करने का तरीका विकसित किया है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा मोबाइल ऐप बनाया है जिसकी मदद से आप घर बैठे ही न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का पता लगा सकते हैं। आइए इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

smartphone app that could allow people to screen neurological disease, all you need to know
न्यूरोलॉजिकल विकारों का पता लगाना होगा आसान - फोटो : iStock

अल्जाइमर जैसे रोगों का पता लगाना आसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप विकसित किया है, जो आंखों के क्लोजअप रिकॉर्ड करके आपमें अल्जाइमर, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसॉर्डर (एडीएचडी) और कई तरह के अन्य न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं का घर बैठे पता लगाने में मदद कर सकती है।

इस अध्ययन को फिलहाल एसीएम कंप्यूटर ह्यूमन इंटरेक्शन कॉनफ्रेंस ऑन ह्यूमन फैक्टर इन कंप्यूटिंग सिस्टम (सीएचआई 2022) सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाना है, जहां से इसे मान्यता मिल सकती है। 

smartphone app that could allow people to screen neurological disease, all you need to know
पुतली के आकार को देखेगी यह ऐप - फोटो : Pixabay

कैसे काम करेगा यह ऐप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप नियर-इन्फ्रारेड कैमरा का उपयोग करके व्यक्ति की पुतली के आकार में बदलाव के आधार पर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का पता लगाने में मदद करेगी। नियर-इन्फ्रारेड कैमरा, स्मार्टफोन में फेस रिकग्नाइजेशन के लिए बनाया गया है, जो सेल्फी कैमरा के साथ लगा होता है।

शोध से पता चलता है कि पुतली का आकार किसी व्यक्ति के तंत्रिका संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है। उदाहरण के लिए, कठिन संज्ञानात्मक कार्य करने या फिर कुछ अप्रत्याशित ध्वनि सुनने की स्थिति में स्वाभाविक रूप से पुतली का आकार बढ़ जाता है। इसी तकनीक को आधार बनाकर इस ऐप को विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
smartphone app that could allow people to screen neurological disease, all you need to know
नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रम से काम करेगा एप - फोटो : Pixabay

ऐप से मिलगी सटीक जानकारी

शोधकर्ताओं का कहना है कि नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रम में, पुतली को आईरिस से आसानी से अलग रखते हुए इसका अध्ययन किया जा सकता है। यह ऐप आंखों में सब-मिलीमीटर सटीकता के साथ भी पुतली के आकार की गणना करने में सक्षम है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस ऐप के माध्यम से बुजुर्ग लोगों में भी अच्छे परिणाम देखे जा  सकते हैं। इसके लिए ऐप इंटरफेस को सरल रखने पर ध्यान दिया गया है। सम्मेलन के बाद ऐप को प्रमाणिकता मिलते ही इससे संबंधित अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।

विज्ञापन
smartphone app that could allow people to screen neurological disease, all you need to know
मोबाइल फोन से विकारों का होगा निदान - फोटो : पेक्सेल्स

शुरुआती संकेत काफी उत्साहवर्धक

कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ता कॉलिन बैरी कहते हैं, वैसे तो अभी भी इस ऐप में बहुत काम किया जाना बाकी है, लेकिन नैदानिक प्रयोगशाला सेटिंग्स के परीक्षण के आधार पर पता चलता है कि इससे आसानी से ही घर बैठे लोगों के लिए न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाना आसान हो जाएगा। यह ऐप निश्चित ही एक बड़ी क्रांति साबित होगी, जिसके माध्यम से लोगों को अपनी परेशानियों का आसानी से पता चल सकेगा। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed