छोटे बच्चे की मालिश करना बेहद जरूरी होता है। रोजाना मालिश करने से बच्चे के विकास में मदद मिलती है। डॉक्टर भी छोटे बच्चे की रोजाना मालिश करने की सलाह देते हैं। मालिश करने से न केवल बच्चा स्वस्थ रहता है, बल्कि बच्चे खुश भी रहते हैं। इसलिए हर मां को अपने बच्चे की रोजाना मालिश करनी चाहिए। मालिश करने से बच्चे को कई फायदे मिलते हैं, आइए जानते हैं कौन-से हैं ये फायदे।
छोटे बच्चों की रोजाना मालिश करने से मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें मसाज से जुड़े कुछ टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना मालिश करने से बच्चे का पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इससे बच्चे के पेट में गैस और कब्ज नहीं होती है। छोटे बच्चों के लिए मालिश करना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर उनका पाचन तंत्र सही ढंग से काम नहीं करेगा तो बच्चा हमेशा पाचन संबंधी परेशानी से जूझता रहेगा।
अगर आपका बच्चा चिड़चिड़ा होता है तो आप उस समय उसकी मालिश कर सकती है। मालिश करने से बच्चे के शरीर में गुड हार्मोन रिलीज होते हैं, जिसकी वजह से बच्चा शांत हो जाता है। बच्चे में चिड़चिड़ेपन को दूर करने के लिए मालिश एक अच्छा विकल्प है।
कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि छोटे बच्चे की मालिश उनके बेहतर विकास में मदद करती है। छोटे बच्चे की मालिश करने से बच्चा स्वस्थ और तदरूस्त रहता है, जिससे बच्चे का वजन बढ़ने लगता है।
छोटे बच्चे की रोजाना मालिश करने से बच्चे का शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अतिरिक्त मालिश करने से बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। रोजाना मालिश करने से बच्चे के बेहतर विकास में मदद मिलती है।