Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
विटामिन-सी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ये शरीर के सामान्य कार्यों में मदद करता है और शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाता है। चूंकि शरीर में विटामिन-सी अपने आप नहीं बन पाता है, इसलिए आहार के जरिये ही इसकी पूर्ति की जाती है। यहां यह भी ध्यान देना होता है कि शरीर में इसकी कमी न हो, क्योंकि इससे स्कर्वी नामक बीमारी हो सकती है और साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर को कई तरह की बीमारियां जकड़ सकती हैं। आइए जानते हैं विटामिन-सी की कमी के लक्षणों के बारे में...
{"_id":"60b095e276dd1e132e0f5ca8","slug":"signs-and-symptoms-of-vitamin-c-deficiency-in-the-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: शरीर में विटामिन-सी की कमी के इन लक्षणों को पहचानें, आंखों की रोशनी जाने का रहता है खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: शरीर में विटामिन-सी की कमी के इन लक्षणों को पहचानें, आंखों की रोशनी जाने का रहता है खतरा
Fri, 28 May 2021 12:47 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 28 May 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
घाव का जल्दी न भरना
- अगर आपके शरीर में कहीं घाव है और वो जल्दी नहीं भर रहा है तो हो सकता है कि यह शरीर में विटामिन-सी की कमी का संकेत हो। दरअसल, विटामिन-सी की कमी होने पर शरीर को कई जरूरी चीजें नहीं मिल पाती हैं, जिसके कारण घाव भरने में बहुत ज्यादा समय लगता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मुंह से दुर्गंध आना, दांतों का कमजोर होना
- जब शरीर में विटामिन-सी की कमी हो जाती है, तो मुंह से दुर्गंध, मसूड़ों से खून आने लगता है और दांत कमजोर होने लगते हैं। इसके अलावा अगर नाक से खून आता है तो यह भी विटामिन-सी की कमी का संकेत हो सकता है। यह गंभीर हो सकता है, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि ऐसी स्थिति में डॉक्टर से दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
त्वचा का रूखा होना, चेहरे पर झुर्रियां आना
- शरीर में विटामिन-सी की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है, चेहरे और आंखों के आस-पास झुर्रियां होने लगती हैं। इसकी वजह से आप समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप शरीर में कई विटामिन की कमी न होने दें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों की रोशनी कम होना
- विटामिन-सी की कमी के कारण आंखों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कम दिखाई देना या मोतियाबिंद के लक्षण महसूस होने लगे तो ये विटामिन-सी की कमी का संकेत हो सकते हैं। अगर इसे नजरअंदाज किया तो आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है।