फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करते हैं बहुत अधिक व्यायाम, ऐसे संकेत दिखते ही हो जाएं अलर्ट

Wed, 13 Oct 2021 03:42 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 13 Oct 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
signs and symptoms of over exercising
बहुत अधिक व्यायाम के नुकसान - फोटो : Pixabay

हम सभी लगातार सुनते आ रहे हैं कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक होता है। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके तमाम प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। व्यायाम के माध्यम से आसानी से  कैलोरी और फैट बर्न किया जा सकता है, जिससे मोटापे का खतरा कम हो जाता है। मोटापे को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारक माना जाता है। तो क्या स्वस्थ रहने के लिए दिन का ज्यादातर समय व्यायाम में ही निकाल देना चाहिए? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसका सीधा जवाब है-नहीं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आवश्यक है, लेकिन बहुत अधिक व्यायाम भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सीमित मात्रा में व्यायाम करना शरीर के लिए जितना फायदेमंद है, अधिक व्यायाम के उतने ही नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। बहुत अधिक व्यायाम करने से हृदय पर दवाब बढ़ जाता है जिससे हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए आगे की स्लाइडो में जानते हैं कि शरीर के लिए कितनी देर का व्यायाम फायदेमंद है, साथ ही इस बात का कैसे पता लगाया जाए कि हम बहुत अधिक व्यायाम कर रहे हैं?

signs and symptoms of over exercising
ज्यादा एक्सरसाइज हो सकता है नुकसानदायक - फोटो : istock

कितना देर व्यायाम करना है सही?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने कि लिए हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए। यदि आप काफी लंबे समय से व्यायाम करते आ रहे हैं तो इस समय को बढ़ाकर 250 मिनट किया जा सकता है, फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इतने व्यायाम को ठीक माना जाता है। हालांकि शरीर के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए व्यायाम की भी एक सीमारेखा होनी आवश्यक है। जबरन शारीरिक परिश्रम बढ़ाना या अत्यधिक व्यायाम करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं किन लक्षणों से जाना जा सकता है कि हम तय सीमा से अधिक व्यायाम कर रहे हैं?

signs and symptoms of over exercising
ज्यादा व्यायाम के कारण थकान की समस्या - फोटो : Pixabay

लगातार थके हुए महसूस करना 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि उचित तरीके से व्यायाम किया जाए तो शरीर के लिए यह कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। हालांकि हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शरीर की भी एक सीमा होती है। बहुत अधिक व्यायाम करने से आपको लगातार थकावट बने रहने का अनुभव हो सकता है। यदि आपका वर्कआउट रूटीन शरीर को बहुत ज्यादा थका देता है तो समय में कमी करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
signs and symptoms of over exercising
व्यायाम का मानसिक स्वास्थ्य पर असर - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
व्यायाम को अक्सर रात को अच्छी नींद लेने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। एक स्वस्थ व्यायाम दिनचर्या, शरीर को उचित मात्रा में थका देती है जिससे अच्छी नींद आती है। हालांकि, अधिक व्यायाम करने से तनाव पैदा करने वाले हार्मोन बढ़ सकते है जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है। शरीर में उच्च कोर्टिसोल का स्तर नींद की कमी के साथ तनाव, चिंता, मूड विकार जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
signs and symptoms of over exercising
ज्यादा व्यायाम है खतरनाक - फोटो : pixabay

अंगों को पहुंत सकता है नुकसान
अधिक व्यायाम करने से मांसपेशियों में बहुत अधिक खिंचाव और कमजोर आ सकती हैं। इतना ही नहीं क्षमता से अधिक व्यायाम करने से शरीर के अंगों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिक व्यायाम के कारण मोच, मांसपेशियों में खिंचाव और लिगामेंट टियर जैसी समस्याएं हो सकती है। कई इंजरी को ठीक होने में महीनों का समय भी लग सकता है। इसलिए तय समयसीमा में व्यायाम करना सुनिश्चित करें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed