फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: त्वचा पर हो रहे हैं चकत्ते, कहीं ये एसटीआई का संकेत तो नहीं? इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

Tue, 06 Feb 2024 07:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Feb 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Sexually transmitted diseases STDs risk and complications know early symptoms of std
यौन संचारित रोगों का खतरा - फोटो : istock

दुनियाभर में यौन संचारित रोगों की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन यानी यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) के कारण कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी अधिक हो सकता है। ये मुख्यतः असुरक्षित यौन संपर्क से फैलते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एसटीआई बैक्टीरिया, वायरस या परजीवियों के कारण हो सकता है। यौन संचारित संक्रमण कभी-कभी गंभीर रोगों का कारण भी बन सकते हैं, जो कुछ स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती है। सभी लोगों को एसटीडी के बारे में जानना और उससे बचाव करते रहना जरूरी है।



यौन संचारित रोग (एसटीडी) महत्वपूर्ण चिंता का विषय हैं। समय रहते इसके संकेतों की पहचान कर डॉक्टर से इसका इलाज प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं कि इसके शुरुआती लक्षणों की किस प्रकार से पहचान की जा सकती है?

Sexually transmitted diseases STDs risk and complications know early symptoms of std
यौन संचारित रोग - फोटो : Pixabay

एसटीआई के लक्षणों के बारे में जानिए

यौन संचारित संक्रमण के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं और वे शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं। संक्रमण के बाद लक्षण दिखने में महीने या साल भी लग सकते हैं। एसटीआई की समस्या के कुछ लक्षणों के बारे में जानना बहुत आवश्यक है।

  • पेशाब करते समय या सेक्स के दौरान दर्द होना।
  • हेपेटाइटिस-बी के साथ गहरे रंग का मूत्र होना।
  • योनि, लिंग या गुदा से असामान्य स्राव होना।
  • जननांगों के आसपास खुजली, जननांग, दाद जैसी समस्या।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एसटीआई की समस्या में कुछ संकेतों के बारे में जानना जरूरी है।

Sexually transmitted diseases STDs risk and complications know early symptoms of std
पेशाब की समस्या - फोटो : istock

पेशाब के रंग में बदलाव

पेशाब में होने वाली किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना समस्याकारक हो सकता है। पेशाब करते समय या सेक्स करते समय दर्द की समस्या भी एसटीडी का संकेतक हो सकती है। पेशाब के रंग में बदलाव, पेशाब का गाढ़ा रंग होना भी एसटीडी का संकेतक हो सकती है, जिसपर गंभीरता से ध्यान देना और बचाव के उपाय करते रहना जरूरी हो जाता है। इस तरह के लक्षणों को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sexually transmitted diseases STDs risk and complications know early symptoms of std
त्वचा की समस्याएं - फोटो : Pixabay

त्वचा पर चकत्ते की समस्या

एसटीडी का एक और सामान्य संकेत और लक्षण जो आमतौर पर त्वचा पर दिखाई देता है- वह है त्वचा पर चकत्ते होना। बिना किसी स्पष्टीकरण के चेहरे या त्वचा पर कहीं अचानक लाल चकत्ते का दिखना एसटीडी की शुरुआत का संकेत हो सकता है। यह सिफलिस का भी एक क्लासिक संकेत है। दाने चेहरे से शुरू होकर पूरे शरीर पर फैल सकते हैं। इन लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Sexually transmitted diseases STDs risk and complications know early symptoms of std
मंत्र पथ का संक्रमण - फोटो : Pixabay

लक्षण नजर आने पर न बरतें लापरवाही

यहां तक कि फ्लू जैसे लक्षण और चकत्ते भी एचआईवी या सिफलिस जैसे एसटीआई से जुड़े हो सकते हैं। अगर आपके भी असुरक्षित यौन संबंध रहे हैं या एक से अधिक यौन साझेदार हैं तो यौन संचारित संक्रमण को लेकर अलर्ट रहना और भी जरूरी हो जाता है। यदि आपको संदेह है कि आप एसटीआई के संपर्क में आ गए हैं तो डॉक्टर से जल्द परामर्श लें। दवाइयों की मदद से संक्रमण को फैलने से रोकने और गंभीर रोग के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed