फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sensitive Teeth Treatment: दांतों में झनझनाहट, सूजन या दर्द से हैं परेशान तो इन घरेलू उपायों से मिलेगा जल्द आराम

Wed, 09 Feb 2022 02:37 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Feb 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
Sensitive Teeth Treatment Sensitive Teeth Home Remedy use Salt Water, Garlic And Onion
Sensitive Teeth Treatment - फोटो : pixabay

दांतों की समस्याएं आज आम बात हो गई है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र तक हर चौथे शख्स को दांतों में सेंसटिविटी की शिकायत रहती है। टीथ सेंसिटिविटी की समस्या में कुछ ठंडा या गर्म खाने पर दांतों में तेज झनझनाहट महसूस होती है। कई लोगों को दांत में अक्सर दर्द रहता है। इस तरह की दातों की बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपके दांतों में भी झनझनाहट और दर्द होता है तो अपने दांतों का ख्याल रखना शुरु कर दें। दांतों में झनझनाहट या दर्द होने की वजह होती है इनेमल की परत का निकल जाना। दरअसल दांतों के ऊपर एक परत होती है, जिसे इनेमल करते हैं। इनेमल दांत की बाहरी परत होती है। वहीं एक अंदरूनी परत भी होती है, जिसे डेंटिन कहते हैं। डेंटिन काफी नाजुक परत होती है, जब इनेमल की परत दांतों से हट जाती है तो डेंटिन बाहर के वातावरण के संपर्क में आ जाती है। इसी कारण दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या होने लगती है। अगर आप भी दांतों की झनझनाहट से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे। 

Sensitive Teeth Treatment Sensitive Teeth Home Remedy use Salt Water, Garlic And Onion
Sensitive Teeth Treatment नमक पानी के फायदे - फोटो : iStock

दांतों की झनझनाहट से राहत के घरेलू नुस्खे

नमक का पानी

दांत दर्द या झनझनाहट होने पर नमक के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। रोजाना दो बार पानी में नमक घोल कर कुल्ला करें। ध्यान रखें कि पानी गर्म या गुनगुना हो। नमक एक नेचुरल एंटीसेप्टिक होता है, जो दर्द, सूजन आदि को कम करने में मदद करता है।

Sensitive Teeth Treatment Sensitive Teeth Home Remedy use Salt Water, Garlic And Onion
Sensitive Teeth Treatment लहसुन के फायदे - फोटो : Pixabay

लहसुन

दांत की समस्या से राहत के लिए लहसुन का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन को काटकर दांत के प्रभावित जगह पर लगा लें। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन बैक्टीरिया को कम करने का काम करता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है। आप चाहें तो लहसुन की एक कली में पानी की बूंदे और करीब आधा चम्मच नमक मिलाकर उसका पेस्ट भी दांत के प्रभावित एरिया पर लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sensitive Teeth Treatment Sensitive Teeth Home Remedy use Salt Water, Garlic And Onion
Sensitive Teeth Treatment प्याज के फायदे - फोटो : Pixabay

प्याज

प्याज कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भरपूर मात्रा में मिलता है, जो दर्द में आराम दे सकता है। दांत की बीमारी से राहत पाने के लिए प्याज को टुकड़े में काट लें और दांतों में जहां झनझनाहट हो रही है, वहां पांच मिनट के लिए रख लें।

विज्ञापन
Sensitive Teeth Treatment Sensitive Teeth Home Remedy use Salt Water, Garlic And Onion
Sensitive Teeth Treatment लौंग के तेल के फायदे - फोटो : istock

लौंग का तेल

लौंग में पाए जाने वाले तत्व सूजन को कम करते हैं। कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में दांत दर्द की समस्या होने पर लौंग का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों में जहां दर्द हो रहा हो या मसूड़ों में सूजन हो, वहां लौंग का तेल लगा लें। इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है। 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed