कोरोना वायरस के दोबारा से बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिक मंत्रों के माध्यम से वायरस के प्रभाव को कम करने की दिशा में अध्ययन कर रहे हैं। ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं कि क्या गायत्री मंत्र और प्राणायाम करके कोविड-19 के मामलों को ठीक किया जा सकता है? आउटलुक में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस अध्ययन के पीछे का उद्देश्य यह जानना है कि क्या मंत्रों और प्रणायाम का इस प्रकार की गंभीर बीमारी को ठीक करने पर कोई असर होता है? रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल 20 रोगियों के साथ विशेषज्ञ इस मामले पर अध्ययन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस अध्ययन में और क्या खास है?
तो क्या इस मंत्र के जाप से ठीक हो सकते हैं कोविड-19 के मरीज? वैज्ञानिक कर रहे हैं अध्ययन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन