{"_id":"5ac864904f1c1bc1618b5fed","slug":"salman-khan-continues-his-workouts-in-jail-for-the-blackbuck-poaching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिटनेस को लेकर सलमान खान ने दिखाया जेल में ऐसा जुनून, दंग रह गए कैदी और सारा स्टाफ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
फिटनेस को लेकर सलमान खान ने दिखाया जेल में ऐसा जुनून, दंग रह गए कैदी और सारा स्टाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दंबग' सलमान खान एक बार जो कमिटमेंट कर लेते हैं तो उसके बाद वो खुद अपनी भी नहीं सुनते। यह बात एक बार फिर उन्होंने सच साबित कर दी है। जी हां और इस बार बात हो रही है सलमान के खुद से किए फिटनेस कमिटमेंट की। सलमान खान एक्सरसाइज करने और खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सलमान ने अपना यह रूटीन जोधपुर जेल में भी कायम रखा।
2 of 5
सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर कितने सिरियस है यह इस बात से ही पता चल जाता है कि अगर किसी दिन वो वर्कआउट नहीं कर पाते तो रात के दो बजे या जब भी समय मिलता है, कसरत जरूर करते हैं। खास बात यह है कि काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर जेल में बंद सलमान खान का यह फिटनेस प्रेम वहां भी कायम रहा।
3 of 5
खबरों की माने तो काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा पाने वाले सलमान खान ने भले ही दो रातें जेल में खाना नहीं खाया हो पर अपने वर्कआउट को पहले की ही तरह कायम रखा। बताया जा रहा है कि सलमान शुक्रवार सुबह जल्दी उठ गए। अपने बैरक से सुबह साढे़ आठ बजे बाहर आकर जेल अधिकारियों की अनुमति लेकर उन्होंने कैंटीन से एक ग्लास दूध और ब्रेड खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सलमान खान ने जेल में दोपहर 3.30 बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक वर्कआउट किया। क्रंचिंग से लेकर जंपिंग तक उन्होंने सारी कसरतें की। इसके बाद सलमान ने नहाने की इच्छा जताई, जिसका बंदोबस्त वहां के जेल प्रबंधन ने किया।
विज्ञापन
5 of 5
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक गुरुवार को सलमान खान ने डिनर और शुक्रवार को नाश्ता करने से मना कर दिया था। शुक्रवार को खबर आई थी कि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज रवींद्र कुमार जोशी का ट्रांसफर कर दिया गया है। मगर सलमान खान की जमानत याचिका पर फैसला जज रविंद्र जोशी ही कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।