फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरों में पसीना आने से हैं परेशान तो करें ये 4 उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Thu, 09 May 2019 12:39 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 09 May 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
remedies for sweat problem in foot

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही पसीने की समस्या शुरू हो जाती है। वैसे तो पसीना आना आम बात है। लेकिन गर्मी के मौसम में कई लोगों के पैरों में बहुत पसीना आता है। ज्यादा पसीना आने से संक्रमण का खतरा बढ़ा जाता है और पैरों से बदबू भी आने लगती है। इसलिए अगर आप भी पैरों के तलवों में पसीने की समस्या से जूझ रहे हैं तो बताए गए टिप्स को जरुर अपनाएं।

remedies for sweat problem in foot

फिटकरी का करे इस्तेमाल
फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होता है, जिसका इस्तेमाल करने से पैरों में पसीना आने की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा आप फंगल इंफेक्शन से भी बचे रह सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर 15-20 मिनट तक पैरों को उसमें डुबोकर रखें। इससे पैरों में पसीना और बदबू दोनों की समस्या दूर हो जाएगी। 

remedies for sweat problem in foot

नमक के पानी से पैर धोएं
एक टब में गुनगनुा पानी डालें और उसमें पांच से सात चम्मच नमक डालकर पैरों को उसमें आधे घंटे तक डुबोकर रखें। पानी से पैर निकालने के बाद उसे पोछे नहीं बल्कि अपने आप सूखने दें। फिर मोजा पहनें। दरअसल, नमक का पानी त्वचा को सूखा बनाता है साथ ही पसीना आने से भी रोकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
remedies for sweat problem in foot

तेज पत्ता का करें इस्तेमाल
जिन लोगों के पैरों से अधिक पसीना आता है वो तेज पत्ते का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए थोड़े से तेज पत्तों को पानी में अच्छे से उबाल लें और जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे पैरों पर लगाएं। प्रतिदिन ऐसा करने से पसीना आना बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन
remedies for sweat problem in foot

एप्पल साइड विनेगर का करें इस्तेमाल
पैरों की सफाई के लिए एप्पल साइड विनेगर बेहतरीन विकल्प है। गुनगनुे पानी में आधा कप एप्पल विनेगर डालकर उसमें पैरों को थोड़े समय के लिए डुबोकर रखें। इससे पैरों की बदबू खत्म तो होती है है। पैरों के कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं। साथ ही फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या भी ठीक हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed