चाहे सुबह का नाश्ता हो, दिन का लंच या रात का डिनर। कई बार होता है कि पूरा पेट भरा होने के बाद भी भूख लग जाती है। ऐसे में खुद को रोक पाना मुश्किल होता है और झट से जो मिल जाता है खा जाते हैं। इस तरह से खाते ही वजन कम करने का सपना, सपना ही रह जाता है। बेहिसाब खाने के कई कारण हो सकते हैं।
पेट से ज्यादा खाते हैं तो ये रहे कारण?
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं स्वाभाविक तौर पर खाना ज्यादा खाना खाने लगती हैं। इसका कारण ये है कि आप सिर्फ अपने लिए नहीं खा रहे बल्कि दो लोगों के लिए खा रहे हैं।
पेट से ज्यादा खाते हैं तो ये रहे कारण?
कई बार एक दिन पहले बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट खा लेने से अगले दिन खाना खाने के बाद भी पेट खाली लगता है। वास्तव में एक बार में कार्बोहाइड्रेट खा लेने से शरीर उसे तेजी से सोख लेता है और शुगर बन जाता है। शुगर बहुत तेजी से खत्म हो जाता है, इसलिए अगले दिन पेट भरने के बाद भी भूख लगती है।
पेट से ज्यादा खाते हैं तो ये रहे कारण?
नींद पूरी ना होने का सीधा संबंध है ज्यादा भूख लगने और ये भी डिपेंड करता है कि खाने की मात्रा कितनी थी। इसका सीधा संबंध है कि खराब नींद से वजन बढ़ जाता है।
पेट से ज्यादा खाते हैं तो ये रहे कारण?
कई बार बहुत तेज प्यास लगती है जिसे हम भूख समझकर बहुत ज्यादा खा लेते हैं। इसे सिर्फ एक या दो ग्लास पानी पी कर खत्म किया जा सकता है।