{"_id":"5d7c7d1b8ebc3e93c02afd10","slug":"raisin-is-good-for-health-know-the-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई बीमारियों का रामबाण इलाज है किशमिश, वजन भी घटाता है","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कई बीमारियों का रामबाण इलाज है किशमिश, वजन भी घटाता है
Tue, 29 Oct 2019 04:15 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 29 Oct 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
किशमिश
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशमिश खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही अन्य ड्राई फ्रूट की तुलना में यह सस्ता भी है। किशमिश का इस्तेमाल अक्सर मीठे पकवानों में किया जाता है। किशमिश का खट्टा-मीठा स्वाद हर खाने को स्पेशल बना देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक छोटी-सी किशमिश हमें कितना फायदा पहुंचाती है ? अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे की किशमिश के नियमित सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
किशमिश
- फोटो : social media
शरीर में ताकत आना
रोज़ाना किशमिश का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। किशमिश में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो आसानी से पच जाता है। इसके कारण शरीर में तुरंत ऊर्जा आ जाती है। किशमिश में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक है।

वज़न घटना
अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपके लिए किशमिश बेहद फायदेमंद साबित होगी। किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है , जो हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। किशमिश के नियमित सेवन करने से आपका वज़न आसानी से घटना शुुरु हो जाएगा।

कब्ज की समस्या
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपके लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। अक्सर लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किशमिश रामबाण इलाज है। लेकिन ध्यान रहे कि किशमिश को भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलेगा।

हड्डियां मजबूत होना
हड्डियों को मजबूत करना है तो किशमिश का सेवन जरूर करें। किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए किशमिश का रोज़ाना सेवन करें।
हड्डियों को मजबूत करना है तो किशमिश का सेवन जरूर करें। किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए किशमिश का रोज़ाना सेवन करें।