फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Stroke Day 2019: जानें स्ट्रोक के लक्षण और उपाय

Tue, 29 Oct 2019 03:03 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Oct 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
World Stroke Day 2019 stroke symptoms and home remedies
- फोटो : social media

29 अक्टूबर को वर्ल्ड स्ट्रोक डे के रूप में मनााया जाता है।  वर्ल्ड स्ट्रोक डे का उद्देश्य , इस बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाना है। जिससे लोग इस बीमारी से वक्त रहते ही निजात पा सकें। स्ट्रोक यानि लकवा, जो कि एक ऐसी बीमारी है , जिसमें व्यक्ति का कोई भी अंग अचानक से काम करना बंद कर देता है। इस बीमारी में हाथ-पैरों में जान नहीं रहती है और जुबान भी लड़खड़ाने लगती है। कई बार तो व्यक्ति की आवाज भी चली जाती है। अगर वक्त रहते इस बीमारी का इलाज नहीं किया जाए तो यह बीमारी मौत का कारण भी बन सकती है। 

World Stroke Day 2019 stroke symptoms and home remedies
- फोटो : social media

क्या है स्ट्रोक
स्ट्रोक शरीर के किसी भी हिस्से में आ सकता है। लेकिन स्ट्रोक को मुख्यत हृदय और मस्तिष्क से जोड़ कर देखा जाता है।  मस्तिष्क  में आने वाले स्ट्रोक को ब्रेन स्ट्रोक कहा जाता है। इस स्थिति में दिमाग तक रक्त पहुंचने में परेशानी आती है , जिसके कारण मस्तिष्क की कोशिकाएं खत्म होने लगती है। स्ट्रोक वह स्थिति है जब आपका कोई अंग अचानक से काम करना बंद कर देता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो तो आपको उसी वक्त डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं। 

World Stroke Day 2019 stroke symptoms and home remedies
चीनी और नमक का अत्यधिक सेवन भी बन सकता है स्ट्रोक का कारण

जो लोग मधुमेह , कोलेस्ट्राल , हाई ब्लड प्रेशर या फिर मोटापे से ग्रस्त है तो इससे केवल दिल संबंधित बीमारियां ही नहीं बल्कि स्ट्रोक की संभावना भी बन सकती है। बता दें कि जो लोग चीनी, नमक और तले हुए पर्दाथों का अधिक सेवन करते हैं उन लोगों को में स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। स्ट्रोक ऐसी बीमारी है जो किसी भी व्यक्ति को हो सकता है , लेकिन इस बीमारी से पुरुष अधिक ग्रस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Stroke Day 2019 stroke symptoms and home remedies
- फोटो : social media
सीधे सिर पर पानी उड़लने से भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है

क्या आप जानते हैं कि नहाने का भी एक तरीका होता है। अगर आप नहाने का सही तरीका नहीं अपनाएंगे तो इससे स्ट्रोक की संभावना बढ़ सकती है। हम सभी नहाते वक्त सबसे पहले सिर पर पानी डालते हैं , लेकिन यह एक गलत आदत है। ऐसा करने से न केवल स्ट्रोक बल्कि हम अन्य बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं। क्योंकि  शरीर में खून का प्रवाह ऊपर से नीचे की ओर होता है। ऐसे में अगर आप सीधा ठंडा पानी अपने सिर पर डालेंगे तो आपकी मस्तिष्क की नलिकाएं सिकुड़ने लगती हैं और खून के थक्के भी जम जाते हैं। सिर पर सीधे पानी डालने से हमारा सिर ठंडा हो जाता है, इस स्थिति में दिल को तेजी से ऊपर की ओर खून भेजना पड़ता है। इससे हार्ट अटैक या फिर मस्तिष्क की नस फट सकती है। 

विज्ञापन
World Stroke Day 2019 stroke symptoms and home remedies
- फोटो : Pixabay

स्ट्रोक से बचने के उपाय
आप रोजाना दिनभर में पानी या तरल पर्दाथ का सेवन अधिक करें। अपने आहार में नमक और वसा की मात्रा का सेवन कम करें। स्ट्रोक से बचने के लिए आपको अपने आहार में विटमिन ई, सी और ए से भरपूर पर्दाथ खाने चाहिए। इसके अतिरिक्त अदरक का सेवन बेहद फायदेमंद होगा क्योंकि यह रक्त को पतला करने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी अधिक करें। ब्रेन स्ट्रोक का एक मुख्य कारण ब्लड प्रेशर भी है। इसलिए नियमित समय से अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर कर लें। शराब और धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed