हम वैसे तो अपनी सेहत की काफी चिंता करते हैं, अपने खानपान से लेकर रहन-सहन का पूरा ध्यान रखते हैं ताकि हम बीमार न पड़ पाएं। लेकिन उन लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है जो धूम्रपान करते हैं। सिगरेट-बीड़ी पीने से कैंसर, फेफड़ों को नुकसान-सूजन, हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। यहां तक कि धूम्रपान की वजह से कई लोग हर साल अपनी जान भी गंवाते हैं। लेकिन अगर आप भी इस लत का शिकार हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे असरदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको धूम्रपान छोड़ने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
{"_id":"601936ea43a5e25c4e10713a","slug":"quit-smoking-in-these-easy-ways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान पहुंचा सकता है आपकी सेहत को नुकसान, इन आसान तरीकों से छोड़ सकते हैं सिगरेट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
धूम्रपान पहुंचा सकता है आपकी सेहत को नुकसान, इन आसान तरीकों से छोड़ सकते हैं सिगरेट
Tue, 02 Feb 2021 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 02 Feb 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
मुलेठी और लाल मिर्च
- जब हमारे गले में दिक्कत होती है या हमें अपनी आवाज साफ करनी होती है, तो हम मुलेठी का सेवन करते हैं। इससे हमें फायदा भी मिलता है। इसके साथ ही अगर आप मुलेठी का सेवन करते हैं तो इसका हल्का मीठा स्वाद धूम्रपान की इच्छा को खत्म करने में राहत देता है। इसके अलावा लाल मिर्च सिर्फ सब्जी को चटपटा नहीं बनाती, बल्कि ये धूम्रपान छोड़ने में भी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में एक चुटकी लाल मिर्च डालकर इसका सेवन रोजाना करना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नींबू पानी और योगासन
- नींबू हमारे शरीर को कई फायदे देता है, जिसमें से एक ये कि ये हमें धूम्रपान से दूरी बनाने में हमारी मदद करता है। आपको करना ये है कि रोजाना सुबह सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर और इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करना है। इससे आपकी सिगरेट की लत छूट सकती है। इसके अलावा धूम्रपान से छुटकारा पाने के लिए आपको सेतुबंधासन, भुजंगासन, बालासन और सर्वांगसन करना चाहिए। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अदरक-आंवले का पाउडर और सौंफ
- धूम्रपान छोड़ने में अदरक और आंवले का पाउडर भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अदरक और आंवले को सूखा लेना है और फिर इन दोनों को पीसकर इसका पाउडर बनाना है। इसके बाद जब भी आपका मन धूम्रपान करने का करे, तो आपको इस पाउडर में नींबू-नमक मिलाकर इसका सेवन करना है। यही नहीं, इसके लिए सौंफ भी आपकी मदद कर सकती हैं। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें तो आपको सौंफ का सेवन करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संगत बदलने की जरुरत
- अगर आप सच में धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी संगत बदलने की बेहद जरूरत है, क्योंकि जब तक आप ऐसी संगत में रहेंगे जो धूम्रपान करते हैं तो आपका सिगरेट छोड़ना बेहद मुश्किल है। इसके अलावा अपने मन में इच्छाशक्ति लाकर भी आप धूम्रपान छोड़ सकते हैं। वहीं, मूली के रस में शहद मिलाकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको धूम्रपान छोड़ने में मदद मिल सकती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।