फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: कम उम्र में ही कमजोर हो गई हैं हड्डियां? चिंता की बात नहीं, इन चीजों के सेवन से पा सकते हैं जल्द लाभ

Thu, 24 Feb 2022 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Feb 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
prunes for bone health, know how to keep bones healthy and strong
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : pixabay

शरीर की संरचना को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हड्डियों  में होने वाली समस्या के कारण आपके जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वैसे तो उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है जिससे वह कमजोर हो जाती हैं, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में 30 से भी कम उम्र के लोगों में हड्डियों से संबंधित तमाम तरह की दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। विशेषज्ञ डेयरी उत्पाद जैसे कैल्शियम से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह देते हैं जिससे कि हड्डियों को मजबूत रखा जा सके। पर क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम के साथ फाइबर का सेवन भी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है?



हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों एक ऐसे  फाइबर युक्त फल के बारे में बताया है जिसका सेवन करना  हड्डियों की क्षति को रोकने में मददगार हो सकता है। एडवांस्ड इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार डेयरी उत्पादों के साथ 'प्रून्स' का सेवन करना भी लाभदायक माना जाता है। हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और इसके क्षरण से बचाने के लिए प्रून्स का सेवन लाभदायक हो सकता है। आइए इस अध्ययन के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

prunes for bone health, know how to keep bones healthy and strong
प्रून्स का सेवन करना फायदेमंद (सांकेतिक) - फोटो : iStock

हड्डियों के लिए फायदेमंद है प्रून्स
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि प्रून्स का सेवन करना हड्डियों के स्वास्थ्य  को बेहतर रखने में मददगार होता है। आंकड़े बताते हैं कि पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में हड्डियों के क्षरण की समस्या अधिक होती है।  एक वर्ष तक दिन में लगभग 10 प्रून्स का सेवन करने वाली महिलाओं में इससे लाभ देखा गया। यह फल हड्डियों के  घनत्व को कम होने से बचाने में काफी मददगार हो सकता है। इसके अतिरिक्त, कई अध्ययनों से पेट की चर्बी को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। 

prunes for bone health, know how to keep bones healthy and strong
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए प्रून्स के फायदे - फोटो : iStock

प्रून्स का सेन कई तरीके से लाभदायक
साल 2014 के एक अध्ययन के अनुसार, एक कप प्रून्स 400 कैलोरी के बराबर होता है। हड्डियों और पेट की चर्बी के लिए अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए शोधकर्ता, ताजे फल और सब्जियों के साथ इसके सेवन की सलाह देते हैं। प्रून्स में पोटेशियम और विटामिन्स भी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, इसके अलावा इसे आयरन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में हड्डियों और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी इसके सेवन के लाभ हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
prunes for bone health, know how to keep bones healthy and strong
पौष्टिक आहार से मजबूत होती हैं हड्डियां - फोटो : iStock

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए और क्या खाएं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए कैल्शियम और विटामिन-डी वाली चीजों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। आहार में तरह-तरह की सब्जियां खाएं। पर्याप्त मात्रा में  प्रोटीन का सेवन सुनिश्चित करें। आहार का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
prunes for bone health, know how to keep bones healthy and strong
व्यायाम से मजबूत होती हैं हड्डियां - फोटो : istock

नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हड्डियों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ नियमित व्यायाम की भी जरूरत होती है। शारीरिक निष्क्रियता बढ़ने के कारण हड्डियों का सेहत प्रभावित हो सकता है जिसके चलते गठिया जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। सभी लोगों, विशेषकर महिलाओं को पोस्टमेनोपॉज़ल इस तरह की दिक्कतें अधिक होती हैं, इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग-व्यायाम करते रहना आवश्यक है। 


----------------
स्रोत और संदर्भ 
The Role of Prunes in Modulating Inflammatory Pathways to Improve Bone Health in Postmenopausal Women

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed