आपने कई बार शारीरिक परीक्षण के दौरान डॉक्टर को यह कहते सुना होगा कि, ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से न होने से यह समस्या हो रही है। पूरे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए सुचारू रूप से ब्लड सर्कुलेशन की आवश्यकता होती है। पूरे शरीर में रक्त धमनियों के माध्यम से रक्त का संचार होता रहता है। इनका अच्छे तरीके से काम करना शरीर के हर अंग के लिए जरूरी होता है। अगर किसी वजह से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाए या धमनियों की इस यात्रा में कोई बाधा आ जाए तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
सावधान: ऐसी आदतें रक्त संचरण को करती हैं प्रभावित, अंगों की खराबी का बन सकती हैं कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम पानी पीने से बढ़ सकती है समस्या
वयस्कों को रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। शरीर में पानी की कमी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के साथ रक्त संचार को भी प्रभावित कर देती है। समय-समय पर पानी पीते रहे, यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में आपकी मदद करेगा।
लगातार बैठे रहने की आदत है नुकसानदायक
एक ही जगह पर घंटों बैठे रहने की आदत शरीर के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इससे पूरे शरीर में रक्त का संचार प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर इससे पैरों में खून का प्रवाह बाधित हो सकता है। अगर आपका काम ऐसा है जिसमें लगातार बैठे रहने की स्थिति बनती है तो हर आधे घंटे में ब्रेक लेकर अपनी सीट से खड़े हो जाएं और स्ट्रेचिंग करें, थोड़ा टहल लें और हाथ-पैरों को फैलाएं या थोड़ी देर खड़े रहकर कोई काम करें। ये शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाने के साथ ही सर्कुलेशन को सही बनाये रखने में भी सहायता करती हैं।
ब्लड प्रेशर और शुगर को रखें नियंत्रित
ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों को नियंत्रित रखना जरूरी है। लोग अक्सर इन दोनों ही मामलों में लापरवाही बरतते हैं। अनियंत्रित स्थिति में ये दोनों ही समस्याएं सर्कुलेशन में अधिक बाधा डाल सकती हैं। इसलिए जो दवाइयां डॉक्टर ने प्रिस्क्राइब की हैं और जो भी परहेज कहा है, उसे निरंतर जारी रखें। नियमित जांच करवाएं और सेहतमंद जीवनशैली रखें।
धूम्रपान से बना लें दूरी
धूम्रपान का मुख्य घटक है- निकोटीन। यह खून को गाढ़ा तो करता ही है, साथ ही धमनियों की दीवारों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से खून का बहाव सही तरीके से नहीं हो पाता। इसलिए यदि सर्कुलेशन को सही रखना है तो तुरंत सिगरेट छोड़ने की तरफ कदम बढ़ाएं।