फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का भंडार हैं ये खाद्य-पदार्थ, रोजाना करें सेवन

Mon, 14 Jun 2021 04:40 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 14 Jun 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
protein rich vegetarian food recommended by dietitians
आहार में बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

Medically reviewed by-


हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली


स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार का सेवन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पौष्टिक आहार का मतलब भोजन में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और खनिजों की उपस्थिति। मांसाहार का सेवन करने वाले लोगों को भोजन के माध्यम से आसानी से पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन प्राप्त हो जाते हैं, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए यह हमेशा से बड़ी समस्या बनी हुई है। शाकाहारी भोजन के बारे में लोगों का मानना रहा है कि यह सेहतमंद जरूर होते हैं लेकिन इससे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की प्राप्ति नहीं हो पाती है। हालांकि आहार विशेषज्ञों का कहना है कि सुनियोजित शाकाहारी के माध्यम से  प्रोटीन सहित तमाम पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं कई शाकाहारी आहारों को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है, इनका सेवन कई मामलों में भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
इस लेख में हम शाकाहारी लोगों के लिए ऐसे ही पांच खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। इसका सेवन कई अन्य तरह के विटामिन्स और खनिजों की कमी को भी पूरा कर सकता है।

protein rich vegetarian food recommended by dietitians
टोफू का करें सेवन - फोटो : Social media
टोफू
टोफू, सोयाबीन से बने होते हैं। सोयाबीन को प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है। इसका सेवन शरीर को सभी आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान कर सकता है। टोफू का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में किया जा सकता है। प्रति 100 ग्राम टोफू में 9 ग्राम प्रोटीन के अलावा पर्याप्त मात्रा में आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए टोफू का सेवन प्रोटीन की आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है। 
protein rich vegetarian food recommended by dietitians
मसूर की दाल के फायदे अनेक - फोटो : Social media

मसूर की दाल
मसूर की दाल को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। 240 मिली मसूर के पके दाल में 18 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। दाल में कार्ब्स की मात्रा भी अच्छी होती है। एक कप (240 मिली) मसूर की दाल से शरीर के लिए रोजाना आवश्यक 50 फीसदी फाइबर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा मसूर की दाल में पाया जाने वाला फाइबर कोलन में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
protein rich vegetarian food recommended by dietitians
सफेद चने प्रोटीन की स्रोत - फोटो : Pixa

सफेद चने
सफेद चना (जिसे गार्बान्जो बीन्स के रूप में भी जाना जाता है) में भी प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है। एक कप सफेद चने से अनुमानित 15 ग्राम प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इसे कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट, फास्फोरस, पोटेशियम और मैंग्नीज का भी उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जा सकता है।

विज्ञापन
protein rich vegetarian food recommended by dietitians
हरी मटर खाने के फायदे - फोटो : getty images
हरी मटर
सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला हरा मटर प्रोटीन से भी भरपूर होता है, इस बारे में बहुत कम लोगों के ही पता होगा। 240 मिली पके हुए हरे मटर में प्रोटीन की मात्रा करीब 9 ग्राम होती है, जिसे एक कप दूध से थोड़ा अधिक ही माना जा सकता है। इसके अलावा हरे मटर से फाइबर, विटामिन ए, सी, के, थायमिन, फोलेट और मैंग्नीज की दैनिक जरूरतों का 25 फीसदी से अधिक मात्रा प्राप्त किया जा सकता है। हरी मटर को आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर और कई अन्य विटामिन्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed