फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक प्रोटीन, हो सकती है गंभीर बीमारी, जाने क्या है सही मात्रा?

Sat, 20 Mar 2021 02:45 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 20 Mar 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
protein in excess could cause many disease
प्रोटीन - फोटो : अमर उजाला

शरीर को सेहतमंद और फिट रखने के लिए जिन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, उन्हीं में से एक है प्रोटीन। मांसपेशियों के निर्माण से लेकर शरीर को फिट रखने तक के लिए प्रोटीन की आवश्यकता की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना जो खाना हम खाते हैं उससे शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन की मात्रा पूरी नहीं हो पाती है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग शेक और अन्य दूसरे माध्यमों से इसकी भरपाई करने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर हमसे यहीं गलती हो जाती है, अन्य माध्यमों से ली जाने वाली प्रोटीन की मात्रा हम तय नहीं कर पाते हैं जिसके कारण हमें फायदे से ज्यादा नुकसान होने लगता है। आइए जानते हैं कि दैनिक रूप से हमें कितनी मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है साथ ही बहुत अधिक प्रोटीन के सेवन के क्या नुकसान हो सकते हैं?

protein in excess could cause many disease
प्रोटीन पाउडर - फोटो : PIXABAY

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर (यूएसडीए) के मुताबिक अगर एक नियत मात्रा में प्रोटीन का सेवन किया जाए तो ही इसके लाभ होते हैं। वहीं यदि आप अपने लक्ष्य यानी वजन घटाने या फिट रहने के लिए खानपान को ठीक नहीं रख रहे हैं तो प्रोटीन के सेवन का कोई खास फायदा नहीं मिलता है। शरीर में ताकत बढ़ाने या फिटनेस के लिए प्रोटीन लेना सहायक हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी के लिए यह फायदेमंद ही हो। शरीर में प्रोटीन की अधिकता हो जाने के कारण कई प्रकार के रोगों का भी जन्म होने लगता है।

protein in excess could cause many disease
protein

कितनी मात्रा में प्रोटीन का सेवन किया जाना चाहिए?
यूएसडीए के विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे शरीर को बॉडी वेट के आधार पर करीब 0.8 ग्राम प्रोटीन (रोजाना) की जरूरत होती है। पुरुषों और महिलाओं के मामले में इसकी आवश्यकता अलग होती है। पुरुषों को प्रतिदिन औसतन 56 ग्राम जबकि महिलाओं को 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं यदि आपको कोई बीमारी है तो यह मात्रा अलग भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
protein in excess could cause many disease
प्रोटीन - फोटो : फाइल फोटो

अधिक प्रोटीन के क्या नुकसान हैं?
शरीर में प्रोटीन की अधिकता हमें कई प्रकार की बीमारियों का शिकार बना सकती है। प्रोटीन के अधिक सेवन से किडनी में पथरी, ह्रदय और लिवर सम्बंधित समस्या हो जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों को चक्कर आने और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed