फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने के लिए कर रहे हैं 'डाइट' फॉलो तो जानें किस आहार से मिलेगा आपको पोषण

Mon, 09 Sep 2019 12:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Sep 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
prevent nutritional deficiency when you have on weight loss diet
- फोटो : pixa
वजन घटाने के लिए जितना व्यायाम और योग की भूमिका होती है। उतनी ही अहम भूमिका होती है आहार की। आजकल वजन घटाने के लिए बहुत तरह की डाइट का सहारा लेने के टिप्स दिए जाते है। जीएम डाइट, कीटो डाइट, वीगन डाइट, डिटॉक्स डाइट और भी बहुत सी डाइटिंग के बारे में न्यूट्रीशियन बताते हैं लेकिन किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले ये जानना जरूरी है कि आपके शरीर को किस तरह का आहार लेना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 


 
prevent nutritional deficiency when you have on weight loss diet
- फोटो : pixa
अपने शरीर की क्षमता को समझें

किसी भी तरह की डायट का अनुसरण करने से पहले अपने शरीर के ग्लूकोज के स्तर, ब्लड प्रेशर, शरीर की ऊंचाई, वजन सब चीज का ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी खास डायट को फॉलो करने जा रहे हैं तो ये समझ लें कि उस आहार को खाने से आपके शरीर को कितनी ऊर्जा मिल रही है।


 
prevent nutritional deficiency when you have on weight loss diet
- फोटो : pixa
कैलोरी का ध्यान रखना है जरूरी

वजन कम होने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में कैलोरी भी शरीर को मिलती रहनी चाहिए। अगर आप कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहते हैं तो देख ले कि इसके साथ ही वसा भी संतुलित हो। प्रोटीन और फाइबर की सही मात्रा रखना सेहत के लिए जरूरी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
prevent nutritional deficiency when you have on weight loss diet
- फोटो : social media
मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही रखे

वजन कम करने में शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम बहुत अहम भूमिका निभाता है। कुछ आहार जैसे बादाम, मूंगफली, खीरा, पुदीना, अदरक, नींबू शरीर के मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही रखने और वसा को कम करने में मदद करते हैं।


 
विज्ञापन
prevent nutritional deficiency when you have on weight loss diet
- फोटो : pixa
शरीर के जरूरी मिनरल्स को लेना न भूलें

कुछ तत्व शरीर को पोषण पहुंचाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन इन सूक्ष्म तत्वों की उपेक्षा करने से कमजोरी महसूस होती है। उदाहरण के लिए अगर शरीर में पोटैशियम की कमी है तो कैल्शियम की आपूर्ति नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए शरीर को सही मात्रा में पोषण देने के फैटी एसिड, अमीनो एसिड, विटामिन और मिनरल मिलते रहने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed