{"_id":"5d6f4dc08ebc3e01644065b9","slug":"disadvantages-of-drinking-coconut-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल पानी, जानिए कैसे आपको रखता है स्वस्थ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल पानी, जानिए कैसे आपको रखता है स्वस्थ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 09 Sep 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Coconut water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने नारियल पानी के बारे में ये ही सुना होगा कि इसे पीने स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लेकिन इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि नारियल पानी आपके स्वास्थ्य के लिए उतना भी अच्छा नहीं है जितना आप सोचते हैं। नारियल पानी पीने से न सिर्फ आपको दिल की बीमारी हो सकती है बल्कि आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है। क्या ये सारी बातें सही हैं। इसे लेकर एक्सपर्ट ने अपनी-अपनी राय दी है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो कि बीमारियों से लड़ता है। लेकिन, यह क्यों कहा जा रहा है कि नारियल पानी उतना भी अच्छा नहीं है।
2 of 4
हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो ये सारी बातें झूठी हैं। नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। मेरीलैंड यूनिवर्सिटी में मेडीसीन की असिस्टेंट प्रोफेसर पामीला पीके का कहना है कि नारियल पानी पीने से आप कुदरती तौर पर हाइड्रेड रहते हैं और आपके डाइट में पोटेशियम शामिल होता है। उनका कहना है कि ज्यादातर अमेरिकी अपनी डाइट में फल और सब्जियां नहीं लेते हैं, इसकी वजह से वो ज्यादा पोटेशियम नहीं ले पाते हैं। ऐसे में नारियल पानी इस गेप को भरने के लिए सबसे उपयुक्त है।
3 of 4
Coconut water
बोस्टन यूनिवर्सिटी में पोषण के एसोसिएट प्रोफेसर जॉन सालगे ब्लेक का कहना है कि नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए खराब नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप फलों और सब्जियों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य और हाइड्रेड के लिए सिर्फ नारियल पानी पर ही निर्भर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : pixa
उनका कहना है कि नारियल पानी पोटैशियम के साथ ही कैलोरी भी प्रदान करता है। अगर आप नारियल पानी की जगह केला खाते हैं तो आपको उससे भी ज्यादा पोटैशियम और दूसरे पोषण मिल जाएंगे लेकिन नारियल पानी में आापको सिर्फ पोटैशियम और कैलोरी ही मिलेगी। इसलिए, नारियल पानी के साथ ही फलों और सब्जियों को भी भरपूर मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।