फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलू को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं? जान लीजिए इसके गंभीर परिणाम

Tue, 10 Nov 2020 05:38 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
potatoes should never store in the fridge know the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आलू को सब्जियों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता, क्योंकि इसके बिना हर सब्जी अधूरी ही लगती है। ऐसी बहुत कम ही सब्जियां हैं, जिनमें आलू न डाला जाता हो। वैसे तो इसके फायदे अनेक हैं, लेकिन अगर आप आलू को फ्रिज में रखते हैं तो यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि उससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है। हालांकि अधिकतर घरों में लोग आलू को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख ही देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रिज में रखा आलू आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी दे सकता है। आइए जानते हैं यह किस तरह आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

potatoes should never store in the fridge know the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई अध्ययनों में यह बताया गया है कि आलू को फ्रिज में रखना खतरनाक हो सकता है। दरअसल, इसमें स्टार्च होता है और जब हम उसे फ्रिज के ठंडे तापमान में रखते हैं तो वह स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसके बाद वह शुगर खतरनाक रसायन में बदलकर कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बन सकता है। 

potatoes should never store in the fridge know the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, फ्रिज में आलू रखने के बाद उसमें मौजूद शुगर आलू में मौजूद एमिनो एसिड ऐस्परैगिन के साथ मिलकर ऐक्राईलामाइड रसायन बनाता है। इसी रसायन का इस्तेमाल पेपर और प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
potatoes should never store in the fridge know the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

साल 2002 में स्वीडन में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया था कि ऐक्राईलामाइड रसायन ऐसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जिनमें स्टार्च मौजूद होता है। उच्च तापमान पर पकाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में स्टार्च ज्यादा मात्रा में होता है। जैसे कि- ब्रेड, चिप्स, फ्रेंच फ्राई आदि। 

विज्ञापन
potatoes should never store in the fridge know the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसलिए जब भी आप बाजार से आलू खरीद कर लाएं तो बेहतर होगा कि उन्हें फ्रिज में न रखें, बल्कि किसी ऐसी जगह पर रखें जो सूखा हो, ताकि आलू लंबे समय तक खराब न हों। ऐसे में आप आलू का अच्छे से स्वाद भी ले पाएंगे और बीमारियों से भी बचे रहेंगे। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज के बारे में पहले अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed